न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका दौरा : कप्तान धवन ने इस बात को बताया सबसे महत्वपूर्ण, द्रविड़ के साथ रिश्ते के लेकर बोले…

श्रीलंका दौरे पर होने वाली 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की बागडोर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 8:07:25

श्रीलंका दौरा : कप्तान धवन ने इस बात को बताया सबसे महत्वपूर्ण, द्रविड़ के साथ रिश्ते के लेकर बोले…

श्रीलंका दौरे पर होने वाली 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की बागडोर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को सौंपी गई है। उन्हें यह मौका विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित अन्य कई सीनियर खिलाड़ियों के इंग्लैंड दौरे पर होने से मिला है। धवन ने भी इस नए रोल के साथ पूरी तरह से न्याय करने की ठानी हुई है। पहला वनडे 18 जुलाई को खेला जाएगा। धवन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘फॉलो द ब्ल्यूज’ पर कहा कि यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है कि मैं भारत का कप्तान बना हूं। एक कप्तान के रूप में मैं चाहता हूं कि सभी एकजुट और खुश रहें-यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है। हमारे पास अच्छी टीम, शानदार सहयोगी स्टाफ है और हमने पहले भी एक साथ काम किया है।

धवन ने कहा, जब मैंने रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया तो...

नियमित कोच रवि शास्त्री के इंग्लैंड होने से इस दौरे पर राहुल द्रविड़ पहली बार कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। धवन ने कहा कि राहुल भाई के साथ मेरे रिश्ते अच्छे हैं। जब मैंने रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया तो मैं उनके खिलाफ खेला और तभी से उन्हें जानता हूं। जब मैं भारत ए की ओर से खेला तो मैं कप्तान था और वे कोच थे इसलिए बातचीत होती थी। जब वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के डायरेक्टर बने तो हम लगभग 20 दिन के लिए वहां जाते थे इसलिए काफी बात होती थी और अब हमारे बीच अच्छे रिश्ते हैं। अब हमें छह मैच एक साथ खेलने का मौका मिला है इसलिए काफी मजा आएगा और मुझे लगता है कि हम सभी एक साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

इन्होंने कहा, हार्दिक को मिलनी चाहिए थी कप्तानी

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वर्ष 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था। तब से वे भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। इस बीच उनके बचपन के कोच जितेंद्र सिंह ने एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि हार्दिक को श्रीलंका में कप्तानी का मौका दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, हार्दिक एक अच्छा विकल्प हो सकते थे क्योंकि वे 5 से 7 साल तक खेले हैं। उनके पास नए विचार हैं और उनमें बहुत ऊर्जा है। वे कप्तानी में एक अच्छा निवेश हो सकते थे, खासकर सफेद गेंद के फॉर्मेट के लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?