न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत वि. श्रीलंका : संजू सैमसन नहीं भुना पाए मौका! कोच द्रविड़ ने कही यह बात, चाहर ने किया प्रभावित

श्रीलंका दौरे पर भारत की युवा टीम का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। उसने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, जबकि टी20 सीरीज इसी अंतर से गंवा दी। इस ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 4:47:00

भारत वि. श्रीलंका : संजू सैमसन नहीं भुना पाए मौका! कोच द्रविड़ ने कही यह बात, चाहर ने किया प्रभावित

श्रीलंका दौरे पर भारत की युवा टीम का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। उसने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, जबकि टी20 सीरीज इसी अंतर से गंवा दी। इस दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों के पास बढ़िया प्रदर्शन कर आगे के लिए दावा मजबूत करने का मौका था। काफी प्रतिभावान माने जाने वाले और आईपीएल में धांसू प्रदर्शन से जीत चुके विकेटकीपर संजू सैमसन इस अवसर को नहीं भुना पाए। एक वनडे में सैमसन 46 रन बनाने में सफल रहे जबकि तीन टी20 में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 34 रन ही बनाए।

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने एक वर्चुअल पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सैमसन सफेद गेंद की सीरीज में जिस तरह से प्रदर्शन करते हैं, उससे निराश होंगे। मुझे लगता है कि यहां संजू के लिए बल्लेबाजी करने के लिए सबसे आसान परिस्थितियां नहीं थीं। जाहिर है एक वनडे में उन्हें मौका मिला, उन्होंने अच्छी शुरुआत की और 46 रन बनाए। लेकिन टी20 इंटरनेशनल में शायद आखिरी दो टी20 में विकेट चुनौतीपूर्ण रहे हैं। लेकिन हां मुझे लगता है कि वे इस श्रृंखला को देखेंगे और थोड़ा निराश होंगे। संजू ही नहीं, हमें प्रतिभाशाली बच्चों के साथ धैर्य रखने की जरूरत है।

द्रविड़ ने कहा, जिस तरह से शिखर और भुवनेश्वर...

द्रविड़ ने कहा कि वास्तव में आज हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और वानिंदु हसरंगा असाधारण थे, हमने बहुत सारे विकेट खो दिए और 81 का स्कोर कभी भी पर्याप्त नहीं होने वाला था। कभी-कभी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको लड़ने और 130-140 तक पहुंचने की जरूरत है। मुझे लगता है कि यह हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छी सीख रही है। श्रीलंका में क्वारंटाइन में रहने की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए द्रविड़ ने कहा कि यह आसान नहीं रहा। हमने 45 दिनों में केवल छह मैच खेले। जिस तरह से शिखर और भुवनेश्वर ने जो वातावरण बनाया, वे बहुत श्रेय के हकदार हैं। आप उनके प्रयास और ऊर्जा के लिए उन्हें दोष नहीं दे सकते।

टी20 विश्व कप में चाहर को चहल पर मिल सकती है प्राथमिकता

भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने श्रीलंका में अपने प्रदर्शन के दम पर इसी साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम के लिए अपना दावा मजबूत किया है। राहुल को युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी स्पिनर्स की मौजूदगी की वजह से श्रीलंका दौरे पर बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले फिर भी वे छाप छोड़ने में सफल रहे। राहुल ने तीसरे वनडे में डेब्यू करते हुए तीन विकेट चटकाए।

राहुल ने दो टी20 भी खेले और अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने दूसरे टी20 में एक और तीसरे में तीन विकेट लिए। विश्व कप के लिए राहुल को चहल पर वरीयता मिल सकती है। चहल बीते कुछ महीनों से फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। राहुल आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य हैं, जबकि चहल भारतीय कप्तान विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत