Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये राहुल चाहर की गेंदबाजी पर फिदा तो इन्हें पृथ्वी का आक्रामक अंदाज पसंद, जानें-इन ‘फैंस’ के बारे में

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार (18 जुलाई) को कोलंबो में दोपहर 3 बजे से तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे खेला जाएगा। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 12:57:45

ये राहुल चाहर की गेंदबाजी पर फिदा तो इन्हें पृथ्वी का आक्रामक अंदाज पसंद, जानें-इन ‘फैंस’ के बारे में

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार (18 जुलाई) को कोलंबो में दोपहर 3 बजे से तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे खेला जाएगा। इसमें भारत की ओर से कई युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। वे अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मजबूत दावा पेश करना चाहेंगे। कई युवाओं ने अपने खेल से बड़ों-बड़ों को मुरीद बनाया हुआ है।

दाएं हाथ के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन भी युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर के सकारात्मक रवैये और गेंदबाजी में विविधताओं से प्रभावित हैं। शिवरामकृष्णन ने कहा कि चाहर मुझे बहुत आक्रामक गेंदबाज लगते हैं। उनका शारीरिक हाव-भाव अच्छा है, उनके पास हर तरह का वेरिएशन है। उनके खिलाफ बड़ा शॉट लगने से भी वे विचलित नहीं होते।
शिवारामाकृष्णन ने ऐसे की राहुल की तारीफ

शिवारामाकृष्णन ने कहा कि उनका सकारात्मक रवैया, गेंद की लंबाई, गति में बदलाव करने की क्षमता और हमेशा बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश उन्हें खास बनाती है। मैच के दौरान बीच के ओवरों में आपको विकेट लेने होते हैं नहीं तो बल्लेबाज आखिरी ओवरों में काफी रन बना लेंगे। वे बीच के ओवरों में विकेट चटकाकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मैच का रुख बदलते हैं। शिवरामाकृष्णन इस दौरे पर अंग्रेजी और तमिल में कमेंट्री करेंगे।
पृथ्वी शॉ के मुरीद हुए रसेल अर्नोल्ड

घरेलू क्रिकेट व आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी करने वाले ओपनर पृथ्वी शॉ के खेल से बाएं हाथ के पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज रसेल अर्नोल्ड भी प्रभावित हैं। अर्नोल्ड का मानना है कि पृथ्वी सीरीज में सबको पीछे छोड़ सकते हैं और मुकाबलों में जीत और हार के बीच अंतर पैदा कर सकते हैं। अर्नोल्ड ने कहा कि भारत के पास शिखर धवन और हार्दिक पांड्या जैसे धुआंधार बल्लेबाज हैं, लेकिन दोनों को छोड़कर मैं आउट ऑफ द बॉक्स जाते हुए पृथ्वी शॉ का चयन करूंगा। उम्मीद करता हूं कि वे मुझे सही साबित करें। अर्नोल्ड ने श्रीलंका की ओर से गेम चेंजर के रूप में अविष्का फर्नांडो का नाम लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology