न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत वि. श्रीलंका : जानें-जीत के बाद क्या बोले मैन ऑफ द मैच पृथ्वी शॉ और कप्तान शिखर धवन

भारत ने रविवार को कोलंबो के एम. प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में सात विकेट से रौंद दिया। दूसरा वनडे मंगलवार ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 11:39:10

भारत वि. श्रीलंका : जानें-जीत के बाद क्या बोले मैन ऑफ द मैच पृथ्वी शॉ और कप्तान शिखर धवन

भारत ने रविवार को कोलंबो के एम. प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में सात विकेट से रौंद दिया। दूसरा वनडे मंगलवार (20 जुलाई) को खेला जाएगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। भारत ने जवाब में 36.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 86 रन बनाए।

वहीं, एक और बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने 59 रन की पारी खेली। दाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर 43 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके शुमार रहे। पृथ्वी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद जब पृथ्वी से पूछा गया कि जब वे पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाले थे, तब कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे क्या कहा, तो उन्होंने कहा कि राहुल सर ने कुछ नहीं कहा था।

पृथ्वी के हेलमेट पर लगी थी गेंद, बोले…

मैं अपना नेचुरल खेल खेलने और खराब गेंद का इंतजार करने के इरादे से मैदान पर उतरा था। हम स्कोर को लगातार आगे बढ़ाते रहना चाहते थे और पिच काफी अच्छी थी। पहली पारी में पिच अच्छी थी, लेकिन दूसरी पारी में यह और बेहतर हो गई थी। पृथ्वी को बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पर गेंद लगी थी। उन्होंने बताया कि सब ठीक है। हो सकता है कि सिर पर चोट लगने के बाद मेरा ध्यान थोड़ा हट गया हो, लेकिन उससे पहले मैं अपने खेल का आनंद ले रहा था। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में विफल रहने के बाद टीम से बाहर कर दिए गए थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर वापसी की है।

दूसरे छोर से बल्लेबाजी देखना अच्छा लग रहा था धवन को

मैच के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा कि वे टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। धवन ने कहा कि हमारे अधिकतर खिलाड़ियों ने कम उम्र में खेलना शुरू कर दिया है। वे अब परिपक्व हो चुके हैं। जिस तरह से खिलाड़ियों ने आज खेल दिखाया उससे मैं बेहद खुश हूं। मैं जानता था कि विकेट पर थोड़ा टर्न है लेकिन जिस तरह से हमारे स्पिन गेंदबाजों ने गेंदबाजी की वह काफी अच्छा रहा है। इससे हमने मैच पर पकड़ बनाई रखी। मुझे दूसरे छोर से बल्लेबाजी देखना बहुत अच्छा लग रहा था। जिस तरह से हमारे युवा आईपीएल में खेलते हैं और उन्हें जो माहौल मिलता है उससे उनका आत्मविश्वास बहुत ऊंचा रहा। पृथ्वी और ईशान ने 15 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत