Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत वि. श्रीलंका : भज्जी ने इन 2 को बताया विश्व कप के लिए अहम, वीरू ने इनसे की धवन की तुलना

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम ने धमाकेदार आगाज किया। उसे पहले वनडे में सात विकेट की जोरदार जीत मिली। युवा बल्लेबाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 1:46:00

भारत वि. श्रीलंका : भज्जी ने इन 2 को बताया विश्व कप के लिए अहम, वीरू ने इनसे की धवन की तुलना

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम ने धमाकेदार आगाज किया। उसे पहले वनडे में सात विकेट की जोरदार जीत मिली। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और ईशान किशन का प्रदर्शन काबिल ए तारीफ था। दोनों ने बिना किसी दबाव के बैखौफ बल्लेबाजी की। पृथ्वी ने 24 गेंद पर 43, जबकि ईशान ने 42 गेंद पर 59 रन ठोके। इन्होंने जीत की नींव रख दी। इस बीच, टीम इंडिया के दाएं हाथ के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी पृथ्वी और ईशान के फैन हो गए हैं। स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप जीतने के लिए दोनों खिलाड़ी अहम हैं। टी20 विश्व कप के मुकाबले इसी साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होंगे।
‘वे बस अपना नेचुरल गेम खेलते हैं’

हरभजन ने कहा कि आप किसी खिलाड़ी को प्रदर्शन के आधार पर देखते हैं। पृथ्वी और ईशान ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उससे उन्होंने दिखा दिया है कि वे कितने सक्षम हैं। टी20 विश्व कप के लिए उनकी अनदेखी करना मुश्किल है। अगर आपको विश्व कप जीतना है तो आपको उन जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है। वे नहीं देखते हैं कि विपक्षी टीम से कौन गेंदबाजी कर रहा है। वे बस अपना नेचुरल गेम खेलते हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि चयनकर्ता को किसी सीनियर खिलाड़ी की जगह उन्हें लेना पड़े तो इसमें संकोच नहीं करना चाहिए। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव ने भी जगह पक्की कर ली है। वे आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ विकेट बचाकर भी रखते हैं।


वीरू ने कहा, धवन ने वही काम किया जो…

भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शिखर धवन की दिल खोलकर तारीफ की है। सहवाग ने ‘क्रिकबज' के शो पर कहा कि धवन के पास जितना अनुभव है उसके सामने श्रीलंका की यह टीम अनुभवरहित है। धवन ने इसी अनुभव का फायदा उठाकर श्रीलंका को पहले वनडे में हराया है। धवन ने वहीं काम किया जो राहुल द्रविड़ बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए करते थे। धवन को पता था कि जब दूसरे छोर से दूसरे बल्लेबाज तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं तो उन्हें तेजी दिखानी की कोई जरूरत नहीं है। यही कारण रहा कि उन्होंने संयम से पारी आगे बढ़ाई और आखिर में भारत को जीत दिलाने के बाद ही पवेलियन लौटे। धवन ने वो रोल अदा किया जो एक समय द्रविड़ निभाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology