न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-दीपक चाहर को द्रविड़ ने क्या सलाह दी और धवन के मन में पहले किसने जगाई थी जीत की उम्मीद

भारत ने मंगलवार को गजब का जुझारूपन दिखाते हुए तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। कोलंबो के आर. प्रेमदासा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 11:00:46

जानें-दीपक चाहर को द्रविड़ ने क्या सलाह दी और धवन के मन में पहले किसने जगाई थी जीत की उम्मीद

भारत ने मंगलवार को गजब का जुझारूपन दिखाते हुए तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। भारत को 276 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 49.1 ओवर में हासिल कर लिया। दीपक चाहर को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दीपक ने दो विकेट लेने के साथ नाबाद 69 रन की पारी खेली। उन्होंने 82 गेंदों पर सात चौके व एक छक्का उड़ाया।

दीपक ने मैच के बाद कहा कि जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तब कुछ कैच छूटने के कारण दिक्कत आई, लेकिन फिर सब सही हुआ। मुझे दो विकेट भी मिले। हमने उन्हें 275 रन पर रोक दिया जो कि चेज करने के लिए एक ठीक स्कोर था। जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मेरे दिमाग में केवल एक ही बात चल रही थी। और जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो इस तरह का सपना देखते हैं। जीतने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।

दीपक ने कहा, मैंने इंडिया ए के लिए कुछ पारियां खेली हैं…

दीपक ने कहा कि राहुल सर ने मुझे हर गेंद खेलने को कहा। मैंने इंडिया ए के लिए कुछ पारियां खेली हैं और उन्हें मुझ पर भरोसा है और हमेशा मुझ पर विश्वास करते हैं और यह गेम चेंजर था। हमारे पास शानदार बल्लेबाजी क्रम है और उम्मीद है कि मुझे आगामी मुकाबलों में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसी स्थिति में मेरे लिए यह पहली बार है। हम गेंद दर गेंद खेल रहे थे और जब लक्ष्य 50 के नीचे आ गया तो मैंने बाउंड्री मारने का फैसला किया। छक्का लगाने के बाद मुझे गति मिली।


जीत के बाद ऐसा बोले कप्तान शिखर धवन

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को पहली बार कप्तानी मिली है और उन्हें सीरीज जीत का तोहफा मिल गया। मैच के बाद धवन ने कहा कि मुझे लगा कि आज का विकेट काफी बेहतर था और हमने उन्हें अच्छे स्कोर तक ही सीमित रखा। जब उनके बल्लेबाज अंदर थे तो स्पिनरों ने वापसी की और गेंदबाजों ने लाइन-लैंथ में तालमेल बैठाया। मनीष पांडे और सूर्यकुमार जिस तरह से खेल रहे थे, हमने सोचा था कि वे जिता देंगे। क्रुणाल ने बीच में जिस तरह से लड़ाई लड़ी वह अद्भुत थी। दीपक ने नेट्स में बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की है। लेग स्पिन के खिलाफ उनकी दिमागी उपस्थिति और गणना लाजवाब थी। भुवी ने भी बढ़िया साथ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?