न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भुवनेश्वर ने कहा, युवाओं के काम आएगा IPL का अनुभव, देखें-पृथ्वी की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी। इसके बाद 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। अधिकतर सीनियर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 8:56:42

भुवनेश्वर ने कहा, युवाओं के काम आएगा IPL का अनुभव, देखें-पृथ्वी की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी। इसके बाद 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों के इंग्लैंड में होने से श्रीलंका दौरे पर युवा भारतीय टीम आई है। हालांकि उप कप्तान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि कम अनुभवी होना कोई मसला नहीं है और आईपीएल के कारण पूरी टीम आत्मविश्वास से भरी है।

आपको बता दें कि टीम में 6 खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल, चेतन सकारिया, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, रितुराज गायकवाड़ और वरुण चक्रवर्ती को अंतरराष्ट्रीय मैच का अनुभव नहीं है। कप्तानी का जिम्मा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास है। भुवनेश्वर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें आईपीएल का अनुभव है। वे लंबे समय से टी20 में खेल रहे हैं और उन्होंने अपनी-अपनी टीम के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया है।


जानें-भुवी को कौनसी बातें करती हैं प्रेरित

भुवनेश्वर ने कहा कि युवा खिलाड़ी जो अपने पहले दौरे पर आए हैं और जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाई है यदि वे यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो इससे उनका मनोबल काफी बढ़ेगा। भुवनेश्वर ने कहा कि इंग्लैंड सीरीज से पहले मैं घरेलू क्रिकेट में खेला। इससे मुझे जरूरी मैच अभ्यास का मौका मिला। घरेलू क्रिकेट खेलते हुए किसी को भी चीजों को हल्के से नहीं लेना चाहिए और यह मुझे भारत की तरफ से खेलने और फिट रहने के लिए प्रेरित करता है।


पृथ्वी की धमाकेदार बल्लेबाजी, श्रीलंका क्रिकेट ने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया वीडियो

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ओपनिंग कर सकते हैं। शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और मुंबई को चैंपियन बनाया था। फिर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की। सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ियों के इंट्रा स्क्वॉड मैच में भी वे पूरे रंग में दिखे। दूसरे इंट्रा स्क्वॉड मैच में उन्होंने पारी की शुरुआत की और बड़े शॉट लगाए। उन्होंने गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए अर्धशतक जमाया। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने यूट्यूब चैनल पर शॉ से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?