न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका दौरे पर कप्तान हैं धवन, फिर भी आसान नहीं टी20 विश्व कप खेलना, आगरकर ने बताया कारण

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नेतृत्व में भारतीय टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है। दौरे ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 1:32:57

श्रीलंका दौरे पर कप्तान हैं धवन, फिर भी आसान नहीं टी20 विश्व कप खेलना, आगरकर ने बताया कारण

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नेतृत्व में भारतीय टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है। दौरे पर 3-3 वनडे और टी20 खेले जाएंगे। पहला वनडे 18 जुलाई को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। भारत के सभी खिलाड़ियों की नजर इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह सुनिश्चित करने पर है। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर का मानना है कि धवन चाहे श्रीलंका दौरे पर सभी मैच जीत जाएं, लेकिन इसके बाद भी उनका विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह बना पाना मुश्किल होगा।

टी20 सीरीज में बनाने होंगे ज्यादा से ज्यादा रन : आगरकर

आगरकर ने सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि धवन को रन बनाने होंगे। खासकर टी20 सीरीज में तो ज्यादा से ज्यादा रन बनाने ही होंगे। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में उन्होंने कुछ गलत किया लेकिन फिर भी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल इस समय उनसे काफी आगे हैं। हाल ही में राहुल का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन फिर भी उन्होंने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बेहतरीन खेल दिखाया है। उल्लेखनीय है कि भारत के पास ओपनिंग के लिए कई विकल्प हैं। कप्तान विराट कोहली भी ये कह चुके हैं कि जरूरत पड़ने पर वो भी रोहित के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

आगरकर ने धवन को बताया ऑल्टो कार की जैसे

आगरकर ने कहा कि धवन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 खेला और फिर अगले चार मैच के लिए बाहर हो गए। उन्होंने वापसी की और उनके लिए आईपीएल असाधारण रहा। आईपीएल के पिछले सीजन में भी वे शानदार थे। हाई स्पीड रेसिंग कार (T20) और टिकाऊ वाहन (टेस्ट) की लड़ाई में धवन हमेशा एक ऑल्टो कार की तरह थे। वे भारतीय टीम की जरूरतों को अपने अंदाज में पूरा करा करते थे। इस कारण वे वनडे में टीम का अनिवार्य हिस्सा बन गए, लेकिन टी20 में ऐसा नहीं कर पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?