न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind Vs. SA : सीरीज में कई रिकॉर्ड दांव पर, अश्विन के पास नं.2 बनने का मौका, कोहली के निशाने पर ये कीर्तिमान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रविवार (26 दिसंबर) से तीन मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट सेंचुरियन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Dec 2021 11:31:10

Ind Vs. SA : सीरीज में कई रिकॉर्ड दांव पर, अश्विन के पास नं.2 बनने का मौका, कोहली के निशाने पर ये कीर्तिमान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रविवार (26 दिसंबर) से तीन मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जाएगा। सीरीज में कई रिकॉर्ड दांव पर रहेंगे। अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास इतिहास रचने का मौका है। 35 साल के अश्विन 81 टेस्ट में 427 विकेट ले चुके हैं। वे 8 विकेट लेते ही महान तेज गेंदबाज कपिल देव (434) को पीछे छोड़ भारत के दूसरे सफलतम गेंदबाज बन जाएंगे। ऐसा करने पर वे न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हैडली (431) व श्रीलंका के रंगना हेराथ (433) को पछाड़ दुनिया में 9वें नंबर पर भी आ जाएंगे। अश्विन ने 30 दफा पारी में 5 और 7 दफा टेस्ट में 10 विकेट लिए हैं। उनके नाम सबसे तेज 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ भारत के नं.1 गेंदबाज हैं। अश्विन के निशाने पर हाल ही संन्यास लेने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का रिकॉर्ड भी रहेगा। हरभजन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 60 विकेट लिए हैं जबकि अश्विन ने 53 शिकार किए हैं। नं.1 कुंबले (84) और नं.2 पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ (64) हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 54 टेस्ट में 195 विकेट लिए हैं। 200 विकेट का आंकड़ा छूते ही वे यह कमाल करने वाले भारत की ओर से कुल 11वें और 5वें तेज गेंदबाज बन जाएंगे। कपिल देव ने 50, जहीर खान ने 67, ईशांत शर्मा ने 66 और श्रीनाथ ने 54 टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे। ईशांत के खाते में 311 विकेट हैं। एक और विकेट लेते ही वे जहीर से आगे निकल जाएंगे।

india,south africa,test series,ravichandran ashwin,virat kohli,sports news in hindi

एक शतक लगाते ही कोहली करेंगे इनकी बराबरी

दिग्गज बल्लेबाज व कप्तान विराट कोहली ने जब से क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा है तब से ही वे नित नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके हैं। एक शतक लगाते ही वे तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (71) की बराबरी पर आ जाएंगे। सबसे आगे सचिन तेंदुलकर (100) हैं। कोहली 8000 रन से 199 रन दूर हैं। यह मील का पत्थर छूते ही वे इस एलीट क्लब में शामिल होने वाले 33वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली ने 97 टेस्ट में 50.66 की औसत से 7801 रन बनाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग ने 93, राहुल द्रविड़ ने 94, सुनील गावस्कर ने 95, सचिन तेंदुलकर ने 96 और वीवीएस लक्ष्मण ने 122 टेस्ट में 8000 रन पूरे किए थे। अजिंक्य रहाणे के पास महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकलने का मौका रहेगा। धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए हैं, जबकि रहाणे 79 टेस्ट में 4795 रन बना चुके हैं। रहाणे 81 रन बनाते ही भारत के 13वें टॉप स्कोरर बन जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत