न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वनडे सीरीज में लोकेश राहुल को मिलेगी कप्तानी! दूसरे टेस्ट में खेल सकता है यह दक्षिण अफ्रीकी स्टार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल सेंचुरियन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। तीन मैच की टेस्ट सीरीज के बाद 19 जनवरी से तीन मैच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 12:05:00

वनडे सीरीज में लोकेश राहुल को मिलेगी कप्तानी! दूसरे टेस्ट में खेल सकता है यह दक्षिण अफ्रीकी स्टार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल सेंचुरियन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। तीन मैच की टेस्ट सीरीज के बाद 19 जनवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसमें दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भारतीय टीम के कप्तान हो सकते हैं। फिलहाल रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। अगर वे सौ फीसदी फिट नहीं होते हैं तो दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे। ऐसे में राहुल को टीम की बागडोर दी जा सकती है। राहुल टेस्ट टीम के उप कप्तान भी हैं।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए विराट कोहली से कप्तानी छीनकर रोहित को दी गई थी। वनडे सीरीज के लिए टीम सेलेक्शन में देरी की एक वजह रोहित की फिटनेस को भी बताया जा रहा है। बीसीसीआई ने चयन समिति की बैठक को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह बैठक घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के खत्म होने के ठीक बाद होनी थी। अब बीसीसीआई अधिकारी ने बताया है कि सलेक्शन के लिए बैठक पहले टेस्ट के बाद 30 या 31 दिसंबर को होगी।

इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। रोहित चोट से उबरने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी बाकी चोटों से अलग होती है। सीरीज में 3 हफ्ते बचे हैं, ऐसे में रोहित के पास फिट होकर टीम के साथ जुड़ने का विकल्प रहेगा। रोहित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैब कर रहे हैं। रोहित की गैरमौजूदगी में शिखर धवन की वापसी के आसार हैं। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल का चोट से उबरना मुश्किल दिखाई दे रहा है। अश्विन 4 साल बाद वनडे खेलते नजर आ सकते हैं।

india,south africa,lokesh rahul,duanne olivier,test series,centurion test,rohit sharma,sports news in hindi

कोरोना संक्रमित होने के कारण क्वारंटीन थे डुआने ओलिवियर

भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के लिए मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवियर को शामिल नहीं किया गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें क्वारंटीन होना पड़ा था और अभ्यास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। वे दूसरे टेस्ट में फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं। 29 साल के ओलिवियर 10 टेस्ट में 48 विकेट ले चुके हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को टीम के कैम्प में जाने से पहले ओलिवियर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव पाया गया। सलेक्शन संयोजक विक्टर एमटीसांग ने कहा है कि ओलिवियर स्वस्थ हैं और काफी पहले किए गए कोरोना टेस्ट में वे पॉजिटिव आए थे इसलिए उन्हें क्वारंटीन में जाना पड़ा और वे ट्रेनिंग से दूर हो गए।

इसके अलावा ओलिवियर के साथ हेमस्ट्रिंग की समस्या भी रही है। वे शायद अब इससे उबरकर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। ओलिवियर की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें हाल ही भारत ए के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ए के लिए बेहतरीन खेल का पुरस्कार मिला है। उनकी लाइन और लेंथ बेहतरीन है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत