न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

India Vs S.A. : मुश्किल है भारत का पहले टेस्ट में हार बचाना, खोए दो विकेट, हाथ से निकला मैच

कगिसो रबाडा के 5 विकेट की बदौलत भारत को साउथ अफ्रीका में महज 245 रन पर पहली पारी में ढेर कर दिया। इसके बाद डीन एल्गर की मैराथन पारी की बदौलत 408 रन का स्कोर खड़ा कर 163 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 8:09:42

India Vs S.A. : मुश्किल है भारत का पहले टेस्ट में हार बचाना, खोए दो विकेट, हाथ से निकला मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सेंचुरियन टेस्ट मैच को बचाना मुश्किल होता जा रहा है। पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों के घटिया प्रदर्शन का खामियाजा हार के साथ उठाना पड़ सकता है। कगिसो रबाडा के 5 विकेट की बदौलत भारत को साउथ अफ्रीका में महज 245 रन पर पहली पारी में ढेर कर दिया। इसके बाद डीन एल्गर की मैराथन पारी की बदौलत 408 रन का स्कोर खड़ा कर 163 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरी पारी में भी दोनों ओपनर जल्दी गंवा दिए और अब मैच हाथ से निकलता नजर आ रहा है।

मैच बचाना हो सकता है मुश्किल

भारतीय टीम के लिए सेंचुरियन टेस्ट मैच को बचाना मुश्किल नजर आ रहा है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में अपने दोनों ओपनर को 6 ओवर से पहले 15 रन बनाते बनाते गंवा दिए। रोहित शर्मा सबसे पहले बिना खाता खोले कगिसो रबाडा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल को नांद्रे बर्गर ने 5 रन पर आउट कर वापस भेजा। मैच में गुरुवार के बाद पूरे दो दिन का खेल बाकी है। 163 रन की बढ़त को खत्म करने के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के लिए लक्ष्य रखना होगा। ऐसा करने के लिए भारत को कम से कम 500 रन बनाने होंगे। यह काम फिलहाल मेजबान की गेंदबाजी को देखते हुए नामुमकिन जैसा लग रहा है।

अफ्रीकी गेंदबाज रहे हावी

टीम इंडिया के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अब तक अच्छा नहीं रहा। पहले दिन टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवूमा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कप्तान रोहित शर्मा समेत 5 विकेट लेकर टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम को तोड़कर रख दिया। केएल राहुल अकेले अंत तक टिके रहे और शतक जमाकर स्कोर 245 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

गेंदबाज भी बुरी तरह से नाकाम

भारतीय टीम के बल्लेबाजों के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद गेंदबाजों का भी खस्ता हाल नजर आया। 245 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बना डाले। आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने तो जमकर गेंदबाजों को तोड़ा और 28 चौके की मदद से 185 रन बना डाले। 23 साल के मार्को यानसन 84 रन की नाबाद पारी खेलकर लौटे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत