न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत बनाम पाक मैच: खलनायक की भूमिका निभा सकती है बारिश

एशिया कप 2023 का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितम्बर को होने वाला है। इस मैच का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। बताया जा रहा है कि इस मैच की सभी टिकट बिक चुकी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 3:10:58

भारत बनाम पाक मैच: खलनायक की भूमिका निभा सकती है बारिश

एशिया कप 2023 का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितम्बर को होने वाला है। इस मैच का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।बताया जा रहा है कि इस मैच की सभी टिकट बिक चुकी हैं। एशिया कप 2023 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शनिवार 2 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम जहां इस टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ जीत से आगाज कर चुकी है तो वहीं भारतीय टीम भी श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच खबर आ रही है कि इस मुकाबले में बारिश भी विलेन बन सकती है।

भारत-पाक के आखिरी वनडे में भी बारिश बनी थी विलेन

ज्ञातव्य है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 2019 में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया था। वह मुकाबला भी आईसीसी वनडे वर्ल्ड के तहत ही हुआ था। भारत बनाम पाकिस्तान के उस मुकाबले में भी बारिश ने बाधा डाली थी और टीम इंडिया ने उस मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 89 रनों से शिकस्त दी थी।

कैंडी में 2 सितंबर को 60 प्रतिशत बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो 2 सितंबर को कैंडी के आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने भारत और पाकिस्तान मुकाबले के दिन बारिश की करीब 60 प्रतिशत संभावना व्यक्त की है। वहीं, आर्द्रता 98 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान कैंडी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है। भारत-पाक का मुकाबला भारतीय समयानुसार, दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

आज बारिश के बहुत कम आसार

यहां ये जानना भी जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले आज 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। मौसम विभाग ने आज होने वाले मुकाबले में बारिश की बहुत कम संभावना जताई है। हालांकि दोपहर के आसपास कैंडी के आसमान में 99 प्रतिशत बादल छाए रहने के आसार हैं। आज कैंडी में आर्द्रता लगभग 88 प्रतिशत रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत