Haris Rauf has been declared - The New 'Field Marshal' of Pakistan, after his hammering from 25 years old Abhishek Sharma 😂
— Richard Kettleborough (@RichKet कैसा रहा IND vs PAK मुकाबला
- It's like Brahmos hitting Nur Khan Base at Night 😅
- What's your take on this 🤔#INDvPAK pic.twitter.com/rP6tIoP0Yi
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अटैकिंग रही। फखर जमन और साहिबज़ादा फरहान ने पहले विकेट के लिए 15 गेंदों में 21 रन जोड़े। हार्दिक पांड्या ने इस जोड़ी को तोड़कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सैम अयूब ने फरहान का साथ देते हुए 10 ओवर में 91 रन जोड़ दिए। उस समय लग रहा था कि पाकिस्तान 200 के स्कोर तक पहुंच सकता है, लेकिन शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। दुबे ने सैम अयूब और साहिबज़ादा फरहान के विकेट लेकर पाकिस्तान की रफ्तार रोक दी। इस दौरान कुलदीप यादव ने भी उन्हें अच्छा सपोर्ट दिया। पाकिस्तान 20 ओवर में 171 रन ही बना पाया।
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा (74) और शुभमन गिल (47) ने तूफानी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने केवल 9.5 ओवर में 105 रन जोड़कर टीम का स्कोर मजबूत किया। इसके बाद बाकी बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो गया। सूर्यकुमार यादव भले ही रन नहीं जोड़ पाए, लेकिन तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 30 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।
















