Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC Final : बरसात फिर विलेन! चौथे दिन का खेल भी धुला, दोनों देशों के ये खिलाड़ी हुए निराश

क्रिकेट के दीवानों को सोमवार को भी निराशा ही हाथ लगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Jun 2021 8:06:42

WTC Final : बरसात फिर विलेन! चौथे दिन का खेल भी धुला, दोनों देशों के ये खिलाड़ी हुए निराश

क्रिकेट के दीवानों को सोमवार को भी निराशा ही हाथ लगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के चौथे दिन के खेल पर भी बरसात ने पूरी तरह से पानी फेर दिया। पूरे दिन में एक भी गेंद नहीं हो पाई। अब न्यूजीलैंड टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को अपनी पहली पारी दो विकेट पर 101 रन से आगे शुरू करेगी। भारत की पहली पारी 217 रन पर सिमटी थी।

न्यूजीलैंड अब भी 116 रन पीछे है। हालांकि आईसीसी ने इस टेस्ट के लिए एक दिन रिजर्व रखा है, लेकिन इसके बावजूद किसी एक टीम की जीत की संभावना काफी कम नजर आ रही है। ऐसे में दोनों टीमों को संयुक्त चैंपियन घोषित किया जाएगा। टेस्ट में अब तक सिर्फ 141.1 ओवर का खेल ही हुआ है, जबकि दो दिन तो एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। आगे भी आसार अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं।

इस बीच दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर्स ने पूरा खेल नहीं होने पर खेद जताया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि यह फैंस के लिए बेहद दुखद है। मुझे आईसीसी के नियम सही नहीं लगे। सभी ने सब कुछ किया। आप एक चैंपियन चाहते थे। इतना समय होने के बाद मैं उम्मीद कर रहा था कि 5 दिन में हर दिन के 90 ओवर के हिसाब से 450 ओवर डाले जा सकेंगे। सभी उत्साहित थे।

एक दिन का रिजर्व डे भी रखा गया है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि उस दिन के बाद भी खेल पूरा हो सकेगा। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि नतीजा निकलना जरूरी था। अगर भारत, कीवी टीम को 150-160 रन का लक्ष्य देता है तो चौथी पारी में उसके लिए यह आसान नहीं होगा।

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने कहा कि दोनों टीमें जीत के लिए खेलती हैं। पिच पर गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ था। ऐसे में सिर्फ 3 से 4 दिन में हमें नतीजा देखने को मिल सकता है। मैं लक्ष्मण की बात से सहमत हूं। मैं भी पूरे 450 ओवर और एक टॉप टीम को देखना चाहता हूं। आपको बता दें कि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक बार वर्ष 2002 में भारत और श्रीलंका के बीच हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में संयुक्त विजेता देखने को मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology