न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind Vs. Eng : पुजारा और राहुल के लिए ऐसा बोले सुनील गावसकर, लक्ष्मण ने रहाणे का लिया पक्ष

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलने के लिए जून में इंग्लैंड गई थी। तब साउथम्पटन में उसे न्यूजीलैंड ने आठ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 2:47:04

Ind Vs. Eng : पुजारा और राहुल के लिए ऐसा बोले सुनील गावसकर, लक्ष्मण ने रहाणे का लिया पक्ष

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलने के लिए जून में इंग्लैंड गई थी। तब साउथम्पटन में उसे न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से करारी मात दी। इसके बाद से टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ब्रेक मिल गया और उन्होंने मौज-मस्ती के साथ आराम का भी लुत्फ उठाया। हालांकि अब वे कमर कसकर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार बुधवार (4 अगस्त) को दोपहर 3.30 बजे से नॉटिंघम में शुरू होगा।

इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावसर ने चेतेश्वर पुजारा की फॉर्म पर चिंता जताते हुए उनकी जगह किसी और बल्लेबाज को मौका देने की सिफारिश की है। गावसकर ने कहा कि अगर टीम को लगता है कि पुजारा के खेलने का तरीका काम नहीं कर रहा है तो किसी और को मौका दे सकते हैं। आपको बता दें कि पुजारा दो साल से एक भी शतक नहीं जड़ पाए और इस दौरान 30 से कम की औसत से रन बनाए।

गावसकर के हिसाब से एंडरसन पर भारी पड़ेंगे कोहली

गावसकर ने ओपनर्स को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की। गावसकर ने कहा कि मुझे लगता है कि अभ्यास मैच में शतक जड़ने के बाद ओपनिंग के लिए लोकेश राहुल के नाम पर विचार करना चाहिए। राहुल आत्मविश्वास से भरे हैं। मैं उनके साथ पारी का आगाज कराना चाहूंगा। राहुल ने 2018 में ओवल में शतक जड़ा था। गावसकर ने सीरीज में भारत की 4-0 या 3-1 से जीत की भविष्यवाणी की। साथ ही गावसकर ने जेम्स एंडरसन और विराट कोहली के बीच जंग में भारतीय कप्तान के हावी होने का समर्थन किया।

विदेशों में कमाल की बल्लेबाजी करते हैं रहाणे : लक्ष्मण

पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ की है। रहाणे खराब फॉर्म को लेकर पिछले कुछ समय से आलोचनाओं का शिकार हुए हैं। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के गेम प्लान कार्यक्रम में कहा कि मुझे लगता है कि रहाणे टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं। मुझे अभी भी याद है कि उन्होंने ओवरसीज कंडीशन्स में लॉर्ड्स या मेलबोर्न में किस तरह से शानदार बल्लेबाजी की थी, इसके अलावा जिस तरह से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी की थी। वे टीम इंडिया के लिए इंस्ट्रुमेंटल हैं। जब भी वे खेलने उतरते हैं, रन बनाते हैं, वे गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं। हालांकि रहाणे को शॉर्ट पिच गेंद को किस तरह खेलना है, इस पर काम करने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल