न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

India vs. England : पृथ्वी शॉ ले सकते हैं ओपनर शुभमन गिल की जगह! अभी श्रीलंका में हैं मौजूद

भारत साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया विश्व टेस्ट चैंपियनिशप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल आठ विकेट से हार गया था। अब भारतीय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 7:47:50

India vs. England : पृथ्वी शॉ ले सकते हैं ओपनर शुभमन गिल की जगह! अभी श्रीलंका में हैं मौजूद

भारत साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया विश्व टेस्ट चैंपियनिशप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल आठ विकेट से हार गया था। अब भारतीय फैंस इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट की सीरीज पर टकटकी लगाए बैठे हैं। टीम इंडिया भी बढ़िया प्रदर्शन कर खुद को साबित करने को बेकरार है।

हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के उदीयमान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शिन (घुटने के नीचे पैर का अगला हिस्सा) की चोट से जूझ रहे हैं। माना जा रहा कि गिल कम से कम दो महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर हो सकते हैं। ऐसे में दाएं हाथ के ही एक और प्रतिभाशाली ओपनर पृथ्वी शॉ की वापसी की उम्मीदें जताई जा रही हैं। पृथ्वी फिलहाल 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर हैं।

ओपनिंग के लिए ये बल्लेबाज भी हैं कतार में

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गिल के स्वदेश लौटने की संभावना है। वे पूरी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। अब तक माना जा रहा था गिल एक ट्रेनिंग सैशन के दौरान खुद को चोटिल कर बैठे थे। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चोट ऑफ-फील्ड ट्रेनिंग वर्कलोड के चलते लगी है। यह तय है कि गिल शुरुआती मुकाबलों में तो हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वैसे इंग्लैंड में बतौर ओपनर मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल मौजूद हैं। इसके अलावा स्टैंडबाई के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन भी हैं, जो ओपनिंग करने में सक्षम हैं।

टीम मैनेजमेंट पृथ्वी के लिए लगा रहा है जोर!

भारतीय टीम मैनेजमेंट पृथ्वी को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी उत्सुक है। टीओआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एक बल्लेबाज है जो अभी फॉर्म में है। वह सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका में है। वह इंग्लैंड में हो सकता है। हालांकि चयनकर्ताओं ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरों के बाद पृथ्वी को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के साथ आईपीएल-2021 के पहले चरण में खुद को साबित किया। उन्हें इंग्लैंड नहीं ले जाने का कारण उनका ज्यादा वजन बताया जा रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत