न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट रहा ड्रॉ, निराश कप्तान विराट कोहली और जो रुट ने दिए ये बयान…

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला गया पांच मैच की सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। रविवार को टेस्ट के अंतिम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 9:57:52

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट रहा ड्रॉ, निराश कप्तान विराट कोहली और जो रुट ने दिए ये बयान…

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला गया पांच मैच की सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। रविवार को टेस्ट के अंतिम दिन बरसात के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। कहा जा सकता है भारत का भाग्य अच्छा नहीं रहा क्योंकि उसकी जीत की संभावना बहुत ज्यादा थी। 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे और उसे सिर्फ 157 रन की और दरकार थी।

मैच खत्म होने के बाद भारतीय विराट कोहली निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि हम सोच रहे थे कि तीसरे और चौथे दिन बारिश होगी लेकिन ये पांचवें दिन आई जब हम लक्ष्य को हासिल करने वाले थे। हम मजबूत शुरुआत करना चाहते थे और पांचवें दिन हमें लगा कि हमारे पास पूरा मौका था। हम अच्छी स्थिति में थे और ये शर्म की बात है कि अंतिम दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

पुछल्ले बल्लेबाजों व गेंदबाजों के बारे में ऐसा बोले कोहली

हमने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 50 से ज्यादा रन बना लिए थे जो कि हमारे लिए सकरात्मक चीज थी। हम बचने की कोशिश नहीं कर रहे थे बल्कि हम कमजोर गेंद मिलते ही उसे बाउंड्री पार भी पहुंचा रहे थे। कोहली ने कहा कि हमारे पुछल्ले बल्लेबाजों ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया और हम 95 रन की बढ़त तक उन्हीं की वजह से पहुंचे। उन्होंने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। ये पिछले 3 हफ्तों में कड़ी मेहनत का नतीजा है। कोहली ने कहा कि हम गेंदबाजी में आगे भी 4-1 का संयोजन रख सकते हैं।

कैच लपकने और चुस्त फील्डिंग से हमारे पास होता मौका : रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमें कई विभागों में बेहतर करने की जरूरत है और जिस अंदाज में विपक्षी टीम के गेंदबाजों ने बॉलिंग की उसका श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिए। खेलने और देखने के लिहाज से यह शानदार टेस्ट रहा। सीरीज की शानदार शुरुआत और उम्मीद करते हैं कि अगले मुकाबलों में भी यही देखने को मिलेगा। हमें निश्चित तौर पर विश्वास था कि हम जीत सकते हैं। हमें पता था कि अगर हम कैच लपकें और फील्डिंग में तत्परता दिखाएं तो हमारे पास मौका होता। यह शर्मनाक है कि इसका अंत इस प्रकार हुआ। निश्चित तौर पर कुछ विभाग हैं जहां हम बेहतर करना चाहते हैं। हम टॉप ऑर्डर में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं और कैच लपकना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत