न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

First Test कल से : कोहली ने कहा, हम तीसरे-चौथे दिन ही जीतना चाहेंगे क्योंकि…सिराज ने कही यह बात

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (4 अगस्त) से 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। पहला टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान में खेला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 12:51:07

First Test कल से : कोहली ने कहा, हम तीसरे-चौथे दिन ही जीतना चाहेंगे क्योंकि…सिराज ने कही यह बात

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (4 अगस्त) से 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। पहला टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के सामने इस सीरीज में श्रेष्ठता साबित करने की चुनौती है। अब देखना ये है कि कौन इस कठिन परीक्षा में पास होता है। अपने घर में तगड़ा प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया ने पिछले काफी समय से विदेशी धरती पर एक के बाद एक टेस्ट सीरीज जीतने का लक्ष्य बनाया हुआ है। दरअसल पूर्व क्रिकेटर और फैंस की भी यही चाहत है। इस बीच टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए अथक प्रयास और पूरी तरह से उत्कृष्टता हासिल करने पर ध्यान देना जरूरी है।

दिनेश कार्तिक के सवाल पर कोहली ने दिया यह जवाब

कोहली ने इंग्लैंड में कमेंट्री के लिए मौजूद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के सवाल पर स्काई स्पो‌र्ट्स से कहा कि सीरीज में हमें हर दिन खुद से यह कहना होगा कि हम कड़ी मेहनत करना चाहते हैं और ऐसी परिस्थितियों का सामना करना चाहते हैं, जो हर दिन हर टेस्ट में कठिन होती हैं। आपको ऐसे कार्यभार के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा। भारतीय क्रिकेट के लिए सीरीज में जीत बहुत बड़ी बात होगी और हमने इसे पहले भी किया है। मैं चाहता हूं कि टेस्ट के तीसरे या चौथे दिन हम जीत दर्ज करने की कोशिश करें क्योंकि मुझे आत्मसमर्पण करके मैच बचाने की कोशिश करना पसंद नहीं है।

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को टारगेट बनाएंगे मोहम्मद सिराज

दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम को चेतावनी दी है। सिराज ने कहा कि जैसे हमने ऑस्ट्रेलिया को पीटा था वैसे इंग्लैंड को भी रौंद देंगे। सिराज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। अज्जू भैया (अजिंक्य रहाणे) की कप्तानी में खेलना शानदार अनुभव था। मुझे भरोसा है कि हम इंग्लैंड को उसी तरह हराएंगे जैसे हमने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया था। मैं नर्वस नहीं हूं, मैं आश्वस्त हूं। हमारे पास बहुत स्टार हैं। मैं विराट भैया के साथ ट्रॉफी जीतने के लिए उत्सुक हूं। जो रूट इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। मैं उनके विकेट को टारगेट बना रहा हूं और कुछ और भी हैं जिन्हें मैं टारगेट बनाना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत