न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Sad News-अब यह ऑलराउंडर भी इंग्लैंड दौरे से बाहर, Good News-भारतीय टीम से जुड़े ऋषभ पंत

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह काफी महत्वपूर्ण सीरीज है। विराट कोहली की नेतृत्व...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 8:10:48

Sad News-अब यह ऑलराउंडर भी इंग्लैंड दौरे से बाहर, Good News-भारतीय टीम से जुड़े ऋषभ पंत

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह काफी महत्वपूर्ण सीरीज है। विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर साबित करना चाहेगी कि उसे विदेशी धरती पर भी कम नहीं समझा जाए। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम की राह में अड़चनें आती जा रही हैं। दरअसल भारत के तीन खिलाड़ी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। ओपनर शुभमन गिल और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान के बाद ताजा नाम ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का है। सुंदर को पिछले कुछ वक्त से अंगुली में परेशानी थी। दिक्कत और बढ़ गई जब वे तीन दिवसीय अभ्यास मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे थे। सुंदर एक सप्ताह के अंदर भारत के लिए उड़ान भरेंगे।

आवेश की जैसे सुंदर के भी अंगुली में फ्रेक्चर

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता के शर्त पर पीटीआई को बताया कि हां, सुंदर की अंगुली में भी आवेश की तरह फ्रेक्चर है। आवेश के अंगूठे की हड्डी खिसक गई है। दोनों टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और स्वदेश लौटेंगे। उन्हें फिर से गेंदबाजी करने में लगभग पांच सप्ताह का समय लगेगा और ऐसे में उनका यहां रुके रहने का कोई फायदा नहीं होगा। मोहम्मद सिराज की शॉर्ट गेंद पर सुंदर की अंगुली पर चोट की गंभीरता का पता उनके पवेलियन लौटने पर चला जब उनका दर्द असहनीय हो गया। पहला टेस्ट 4 अगस्त से नॉटिंघम, दूसरा 12 अगस्त से लॉर्ड्स, तीसरा 25 अगस्त से हेडिंग्ले, चौथा 2 सितंबर से ओवल और पांचवां टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।


india vs england,india,england,team india,test series,washington sundar,rishabh pant,avesh khan,shubman gill,sports news in hindi

बीसीसीआई ने शेयर की पंत की फोटो

विकेटकीपर और बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत कोविड-19 से उबरने के बाद गुरुवार को भारतीय टीम के पास लौट आए हैं। पंत का 8 जुलाई को कोरोनवायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया था। इसके बाद से वे बीसीसीआई मेडिकल टीम की कड़ी निगरानी में आइसोलेट थे। उन्होंने यूके के दिशानिर्देशों के अनुसार 10 दिनों का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया। टीम से जुड़ने से पहले पंत का सोमवार को कोविड-19 और हार्ट टेस्ट किया गया। इसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई और वे डरहम पहुंचे।

बीसीसीआई ने पंत की तस्वीर शेयर की और लिखा, हैलो ऋषभ पंत, आपको टीम इंडिया में वापस पाकर बहुत अच्छा लगा। पंत मास्क पहने दोनों हाथों से थंब्स अप करते नजर आ रहे हैं। पंत के अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरुण, रिद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन और दयानंद गरानी (मालिश करने वाले) की पहचान पंत के करीबी संपर्कों के रूप में की थी, जो 14 जुलाई को आरटी-पीसीआर टेस्ट के बाद पॉजिटिव आने के बाद होटल रूम में आइसोलेट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?