न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind vs. Eng : लक्ष्मण ने दी यह सलाह, बुमराह को रैंकिंग में फायदा, दोनों टीमों के कटे 2-2 अंक

फैंस को भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में हुए पहले टेस्ट में रोमांच का मजा आ गया। दरअसल दोनों टीमों के बीच कांटे की ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 8:22:55

Ind vs. Eng : लक्ष्मण ने दी यह सलाह, बुमराह को रैंकिंग में फायदा, दोनों टीमों के कटे 2-2 अंक

फैंस को भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में हुए पहले टेस्ट में रोमांच का मजा आ गया। दरअसल दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भले ही नतीजा ड्रॉ रहा, लेकिन इससे पता चल गया है कि सीरीज के बाकी चार टेस्ट भी मजेदार रहेंगे। दूसरा टेस्ट गुरुवार (12 अगस्त) से क्रिकेट का मक्का माने जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में शुरू होगा। हालांकि इससे पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व कमेंटेटर वीवीएल लक्ष्मण ने भारतीय टीम को एक अहम सलाह दी है।

लक्ष्मण का मानना है कि अगर टीम इंडिया स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को अंतिम एकादश में रखेगी तो इक्कीस साबित होगी। पहले टेस्ट में रवींद्र जडेजा को अश्विन पर वरीयता दी गई थी, जबकि ईशांत अनफिट थे। लक्ष्मण ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा कि मैं शार्दुल ठाकुर के स्थान पर अश्विन को लाना चाहूंगा।

अश्विन वर्तमान में विश्व क्रिकेट में सक्रिय स्पिनरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वे विभिन्न परिस्थितियों में ढलना जानते हैं। अश्विन बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा ईशांत को युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के स्थान पर लेना चाहिए। फिट नहीं होने पर आप ईशांत को लेकर रिस्क नहीं ले सकते।


बुमराह 9वें स्थान पर आए, विराट कोहली खिसके

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नॉटिंघम में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आगे बढ़े हैं। रूट भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। रूट चौथे, जबकि कोहली पांचवे नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 901 रेटिंग के साथ पहले, ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ दूसरे और मार्नस लाबुशाने तीसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह 10वें से 9वें स्थान पर आ गए हैं। बुमराह सितंबर 2019 में तीसरे स्थान पर थे। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और दूसरे पर अश्विन हैं।


भारत-इंग्लैंड को भुगतना पड़ा इस गलती का खमियाजा

नॉटिंघम में पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए दोनों टीमों पर मैच फीस का 40% जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा 2-2 अंक भी काटे गए हैं। यानी दोनों टीमों के खाते में अब 4 के बजाय 2-2 अंक ही जुड़ेंगे। बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल नहीं हो पाया था। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नए प्वाइंट सिस्टम के तहत मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 4-4 अंक दिए जाते हैं लेकिन अब सजा के तौर पर इसमें 50 फीसदी की कटौती कर दी गई है। मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने यह जुर्माना इसलिए लगाया क्योंकि दोनों ही टीमों ने तय वक्त के भीतर 2-2 ओवर कम फेंके थे। क्रिस ब्रॉड अंगेज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता हैं। विराट कोहली और जो रूट ने अपनी गलती मानते हुए आईसीसी के इस प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?