न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत वि. इंग्लैंड : लक्ष्मण ने बताई कोहली की यह खामी, खुद की पारी के बारे में ऐसा बोले रोहित

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन बढ़िया शुरुआत की। उसके पहली पारी में तीन विकेट पर 276 रन हो गए हैं। हालांकि कप्तान ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 11:47:58

भारत वि. इंग्लैंड : लक्ष्मण ने बताई कोहली की यह खामी, खुद की पारी के बारे में ऐसा बोले रोहित

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन बढ़िया शुरुआत की। उसके पहली पारी में तीन विकेट पर 276 रन हो गए हैं। हालांकि कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिलने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे। उन्हें तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने 42 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे स्लिप में खड़े जो रूट के हाथों कैच करा दिया। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कोहली की तकनीक को लेकर चिंता जताई है।

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत करते हुए कहा कि गेंदबाजों ने बेहतरीन योजना और अनुशासन के साथ कोहली के खिलाफ गेंदबाजी की। उन्हें पता था उन्हें कोहली को ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी करनी है। इसी एरिया में कोहली अक्सर जूझते हुए नजर आते हैं। मैं उनके शफल की तुलना 2018 टेस्ट सीरीज से कर रहा था। मुझे ऐसा लगता है कि वे तब के बजाय अब ज्यादा मूव कर रहे हैं। इसी कारण वे ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर नहीं खेल पा रहे हैं। उन्हें लगता है कि इन गेंदों को छोड़ देने में ही भलाई है।

रोहित रहे अनलकी, शतक से चूके

रोहित शर्मा (83) ने शुरू में समय लिया लेकिन इसके बाद वे अपने चिरपरिचित अंदाज में तेजी से रन बनाते हुए नजर आए। रोहित दुर्भाग्यशाली रहे और शतक से चूक गए। रोहित ने दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी पारी के लिए कहा कि इसे मैं सर्वश्रेष्ठ नहीं कहूंगा लेकिन निश्चित रूप से मैंने सबसे चुनौतीपूर्ण खेला है। मुझे बहुत अच्छा लगा, मैं बहुत खुश था। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुआ लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकता था।

जब परिस्थितियां आपके खिलाफ हों, तो आपको खुद से बात करते रहना होगा और अनावश्यक शॉट्स को कम करना होगा, खासकर नई गेंद के साथ। एक बार जब आपको पिच का अहसास हो जाए तो आप कुछ शॉट खेलने की कोशिश कर सकते हैं। रोहित को अभी भी टेस्ट में विदेशी धरती पर शतक का इंतजार है।

सहवाग-आरपी ने की लोकेश राहुल की तारीफ

लोकेश राहुल नॉटिंघम टेस्ट में 16 रन से शतक चूक गए थे, लेकिन लॉर्ड्स में इसकी भरपाई कर डाली। वे 127 रन पर अविजित हैं। शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के चोटिल होने के बाद राहुल को मौका मिला। पूर्व क्रिकेटरों ने राहुल की जमकर तारीफ की है। पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि बल्लेबाज मौके पर चौका लगाते हैं, राहुल सेंचुरी लगाता है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेलने थे, लेकिन अब इस सीरीज में उनके नाम सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि जब तक रोहित क्रीज पर थे, राहुल उनका अच्छा साथ निभा रहे थे और उसके बाद उन्होंने तेजी पकड़ी और शानदार सेंचुरी जड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत