न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind vs. Eng : विराट कोहली के निशाने पर रहेगा यह रिकॉर्ड, पहले टेस्ट में नहीं मिली इन 2 दिग्गजों को जगह

भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित पांच मैच की टेस्ट सीरीज आज बुधवार से शुरू हो चुकी है। पहला टेस्ट नॉटिंघम में खेला जा रहा है। मास्टर ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 8:10:56

Ind vs. Eng : विराट कोहली के निशाने पर रहेगा यह रिकॉर्ड, पहले टेस्ट में नहीं मिली इन 2 दिग्गजों को जगह

भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित पांच मैच की टेस्ट सीरीज आज बुधवार से शुरू हो चुकी है। पहला टेस्ट नॉटिंघम में खेला जा रहा है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तरह ही एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली के निशाने पर एक और रिकॉर्ड रहेगा। 32 वर्षीय कोहली शतक जड़ देते हैं तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग 41 शतक के साथ पहली पोजिशन पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (33) तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ (20) चौथे और माइकल क्लार्क (19) पांचवें स्थान पर हैं।


कोहली अब तक जमा चुके हैं कुल 70 शतक, करेंगे इनकी बराबरी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक के मामले में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। उनके खाते में 70 शतक हैं। कोहली से आगे पोंटिंग (71) और सचिन तेंदुलकर (100) हैं। कोहली के बल्ले से पिछले साल से लेकर अब तक एक भी शतक नहीं निकला। वे फॉर्म में वापसी कर इस सीरीज को यादगार बनाना चाहेंगे। कोहली जून में साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दोनों पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए थे। कोहली के करियर में ऐसा बहुत कम देखने को मिला है कि वे आउट ऑफ फॉर्म रहें।


अश्विन-ईशांत को नहीं मिला पहले टेस्ट में मौका

पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने रविचंद्रन अश्विन और ईशांत शर्मा को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी। लोकेश राहुल, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। बतौर स्पिनर रवींद्र जडेजा पर भरोसा जताया गया। भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है वहीं इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक भी स्पिनर शामिल नहीं किया है। ऑफ स्पिनर अश्विन गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही इंग्लैंड में सर्रे के लिए काउंटी मैच में महज 27 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इसके बावजूद उनकी अनदेखी समझ से परे है। अनुभवी ईशांत पर सिराज को वरीयता मिली।

भारत : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड : रॉरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ली, जैक क्रॉले, जो रूट, जॉनी बेयरस्टॉ, डेनियल लॉरेंस, जोस बटलर, सैम कुरन, ऑली रॉबिनसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?