न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुजारा-रहाणे पर उंगली उठने से खफा हैं गावसकर! सौरव गांगुली ने लिया लॉर्ड्स में टेस्ट देखने का मजा

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्डस में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। एक बार फिर भारत के दो मुख्य बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 8:15:29

पुजारा-रहाणे पर उंगली उठने से खफा हैं गावसकर! सौरव गांगुली ने लिया लॉर्ड्स में टेस्ट देखने का मजा

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्डस में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। एक बार फिर भारत के दो मुख्य बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अच्छा नहीं खेल सके। ये दोनों पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं है जो प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है। पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावसकर इनकी आलोचना से खुश नहीं हैं बल्कि वे इनके साथ खड़े नजर आए। गावसकर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से बात करते हुए कहा कि टीम के कई बल्लेबाज रन नहीं कर रहे हैं लेकिन उंगली सिर्फ दो बल्लेबाजों पर ही उठ रही हैं।

ईमानदारी से कहूं तो रहाणे ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में 49 रन बनाए थे और वे टीम के सर्वोच्च स्कोरर थे। इसलिए इस पीरियड में किसी ने रन नहीं बनाए, लेकिन सवाल सिर्फ दो क्रिकेटरों से पूछा जा रहा है। वे लो प्रोफाइल वाले क्रिकेटर हैं। अगर उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है तो वे अपनी शर्ट फाड़कर विवाद पैदा नहीं करेंगे। अगर वे एक ही तरह बार-बार आउट हो रहे हैं तो सवाल सपोर्ट स्टाफ से पूछे जाने चाहिए।

गावसकर ने ऐसे की लोकेश राहुल की तारीफ

गावसकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से लोकेश राहुल की पारी की प्रशंसा की। गावसकर ने अपने वीडियो में राहुल की पारी को "एक विशिष्ट सलामी बल्लेबाज की पारी" करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक मूवमेंट होने के कारण राहुल शुरुआत में काफी चौकन्ना थे। केएल की शानदार पारी। एक विशिष्ट सलामी बल्लेबाज की पारी। इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए हवा में और सतह से काफी मदद थी इसलिए राहुल शुरुआत में काफी सतर्क थे।

अब, राहुल ने एक बार फिर खुद को भारत के सलामी बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया है और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह लम्बे समय तक रहे। भाग्य कभी-कभी इतना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर मयंक अग्रवाल चोटिल नहीं होते, राहुल शायद पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेलते। उल्लेखनीय है कि नॉटिंघम में शतक से चूक जाने वाले राहुल ने लॉर्ड्स टेस्ट में कोई गलती नहीं की और एक शानदार शतक लगाया।

गांगुली ने 4 फोटो का कोलाज बना शेयर की यादें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली लॉर्ड्स में टेस्ट देखने का मजा ले रहे हैं। गांगुली यहां बोर्ड के सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, ज्योफ्री बायकॉट और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक के साथ मैच देखते नजर आए। गांगुली ने इसी मैदान पर करियर का पहला टेस्ट खेला था। वे कप्तान बनने के बाद भी इस मैदान पर खेले और अब बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में पहुंचे।

उन्होंने इन सब अनुभवों को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की है। गांगुली ने इन सभी अनुभवों की तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट करते हुए दिल छूने वाली बात भी लिखी है। गांगुली ने लिखा कि पहली बार यहां 1996 में एक खिलाड़ी के तौर पर आया, फिर कप्तान और अब लॉर्ड्स में एक प्रशासक के रूप में मैच का आनंद लिया। भारत हमेशा अच्छी स्थिति में रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत