न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind vs Eng : मांजरेकर ने कहा, फ्लॉप होने पर हो सकती है रोहित की छुट्टी, भज्जी ने बताया किसकी खलेगी कमी

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से पांच मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान में खेला जाएगा। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 1:59:47

Ind vs Eng : मांजरेकर ने कहा, फ्लॉप होने पर हो सकती है रोहित की छुट्टी, भज्जी ने बताया किसकी खलेगी कमी

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से पांच मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान में खेला जाएगा। यह क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट की महत्वपूर्ण सीरीज में से एक मानी जा रही है। दोनों ही टीमें कम नहीं हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर भी इस पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। अब पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ओपनर रोहित शर्मा को बल्लेबाजी को लेकर कठघरे में खड़ा किया है। मांजरेकर ने कहा कि कि टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर यह सीरीज रोहित के लिए बनाने या करियर खत्म करने वाली होगी।

विदेशी धरती पर टेस्ट में रोहित के खाते में नहीं एक भी शतक

हिंदुस्तान टाइम्स में लिखे कॉलम के मुताबिक मांजरेकर ने कहा कि सीरीज रोहित के लिए बहुत अहम होगी, क्योंकि अगर वे फ्लॉप होते हैं तो उनकी टेस्ट टीम से छुट्टी की जा सकती है। ऐसे बल्लेबाज को टीम में रखने का कोई फायदा नहीं, जिसने 40 टेस्ट खेले हों, 34 साल की उम्र हो और जो सिर्फ भारतीय पिचों पर आपके लिए बड़े स्कोर बना सके, लेकिन विदेश में नहीं। उल्लेखनीय है कि रोहित विदेशी सरजमीं पर टेस्ट में अब तक एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी फ्लॉप रहे थे।

हार्दिक होते तो भारतीय टीम होती और मजबूत : हरभजन

दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत को पहले टेस्ट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी। हरभजन ने कहा कि पिछले दौरे पर नॉटिंघम में हार्दिक ने पहली पारी में 6 ओवर में 5 विकेट लिए थे और भारत 168 रन की बढ़त लेने में कामयाब हुआ था, लेकिन इस बार वे नहीं हैं, जो बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। हरभजन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि हम सभी जानते हैं कि नॉटिंघम में परिस्थितियां हमेशा स्विंग गेंदबाजों के पक्ष में होती हैं। इंग्लैंड हमेशा ट्रेंटब्रिज में खेलने को लेकर खुश रहता है क्योंकि इस मैदान पर उसके तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहता है। हार्दिक की ऑलराउंड क्षमता काफी उपयोगी साबित हो सकती थी। अगर हार्दिक वहां होते तो फिर प्लेइंग इलेवन और मजबूत होती।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत