न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत बनाम बांग्लादेश: इस विकेटकीपर बल्लेबाज की टीम में हो सकती है वापसी, सरफराज खान हो सकते हैं बाहर

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट से पहले मीडिया को संबोधित किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 4:51:39

भारत बनाम बांग्लादेश: इस विकेटकीपर बल्लेबाज की टीम में हो सकती है वापसी, सरफराज खान हो सकते हैं बाहर

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज अब होने वाला है। पहले मुकाबले के लिए चेन्नई का स्टेडियम सजकर तैयार है। टीमों की तैयारी और रणनीति अब आखिरी चरण में है। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैच से ठीक दो दिन पहले मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान रोहित ने कई बातें की, साथ ही टीम के प्लेयर्स की जमकर तारीफ भी की। इस बातचीत से प्लेइंग इलेवन का भी अंदाजा लगने लगा है।

कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए केएल राहुल की जमकर तारीफ की। रोहित ने कहा कि राहुल क्या कर सकते हैं, हम सभी जानते हैं। वे काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाया था, इसके बाद हैदराबाद में भी उन्होंने 80 से ज्यादा रन की पारी खेली। हालांकि दुर्भाग्य की बात है कि इसके बाद वे चोटिल हो गए और खेल नहीं पाए। रोहित ने साफ कहा कि उन्हें कोई कारण नहीं दिखता कि राहुल टेस्ट क्यों नहीं खेल सकते। रोहित ने साफ तौर पर तो नहीं, लेकिन बातों बातों में संकेत दे दिए हैं कि 19 सितंबर से होने वाले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल का खेलना करीब करीब पक्का है। यानी हो सकता है कि सरफराज खान को पहले मैच में बाहर बैठना पड़े।

रोहित शर्मा ने ये भी कहा कि हर सीरीज अहम होती है। हमने भले ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया हो, लेकिन आपसी सीरीज भी काफी अहम होती है। उन्होंने कहा कि हम जितनी भी सीरीज खेल रहे हैं, उसे जीतना ही हमारा पहला लक्ष्य है। नए और उभरते हुए भारतीय खिलाड़ियों को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को हमें आगे के लिए तैयार करना होगा। हालांकि यशस्वी जायसवाल ने मिले हुए मौकों का बेहतर उपयोग किया और अपने आप को साबित भी किया। सरफराज ने काफी निडर होकर खेला और ऐसा ही कुछ जुरेल ने भी करने में कामयाबी हासिल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल