न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

India Vs Australia: भारत को मिला 277 रन का टारगेट, शमी ने झटके 5 विकेट

इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कहर बरपाती गेंदबाजी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी बल्लेबाजी की और भारत के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 6:46:28

India Vs Australia: भारत को मिला 277 रन का टारगेट, शमी ने झटके 5 विकेट

मोहाली। वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कहर बरपाती गेंदबाजी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी बल्लेबाजी की और भारत के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में टीम इंडिया ने 7 ओवर में बिना नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 276 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के अर्धशतक लगाया। वॉर्नर ने 53 गेंद पर दो सिक्स और 6 चौके की मदद से 52 रन बनाए। उनके अलावा पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, जोस इंग्लिस और जोस इंग्लिस को अच्छी स्टार्ट मिली। लेकिन वे इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाये। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र चार रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला विकेट गिरा। मिचेल मार्श चार गेंद में चार रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर स्लिप में शुभमन गिल को कैच दे बैठे। इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े।

इसी बीच वॉर्नर ने 49 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 29वां अर्धशतक था। लेकिन इसके तुरंत बाद वे आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। 112 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। स्टीव स्मिथ 60 गेंद में 41 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की रनों की गति रुक गई। भारतीय टीम को चौथी सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। लंबे समय के बाद वनडे खेल रहे अश्विन ने मैच में अपना पहला विकेट लिया। 33वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्नश लाबुशेन को केएल राहुल ने स्टंप आउट किया। राहुल ने विकेट के पीछे शानदार कीपिंग की। उन्होंने लाबुशेन की थोड़ी सी गलती का फायदा उठाया और स्टंप कर दिया। लाबुशेन 49 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए।

185 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा। कैमरन ग्रीन 52 गेंद में 31 रन बनाकर इंग्लिस के साथ गलतफहमी के चलते रन आउट हो गए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और जोस इंग्लिस ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की।

248 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा। मार्कस स्टोइनिस 21 गेंद में 29 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके तुरंत बाद जोस इंग्लिस 45 गेंद में 45 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। इसके बाद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को समेटने में क्याड़ा देर नहीं की।

शमी ने मैथ्यू शॉर्ट को सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। शॉर्ट ने चार गेंद में दो रन बनाए। फिर शॉन एबॉट को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त कर दी। भारत के लिए मोहम्मद शमी के अलावा बुमराह, अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट झटके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें