न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

India Vs Afghanistan: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

अगर भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत जाता है और यहां से एक भी मैच नहीं हारता तो वह अपने लगातार 12 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 1:53:39

India Vs Afghanistan: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

सूर्यकुमार यादव (53) के शानदार अर्धशतक और आलराउंडर हार्दिक पांड्या की 32 रन की उपयोगी पारी के बाद जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के तीन-तीन विकेटों की बदौलत भारत ने गुरूवार को अफगानिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ के ग्रुप 1 मुकाबले में 47 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है और गत चैम्पियन इंग्लैंड के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारत और अफगानिस्तान के मैच की सबसे बड़ी बात यह रही है इस मैच में अफगानिस्तान के सभी बल्लेबाज कैच आउट हुए। T20WC के इतिहास में यह दूसरी बार है जब किसी टीम के सभी बल्लेबाज कैच आउट हुए हैं। 2022 में इंग्लैंड ने यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ ही बनाया था। तब इंग्लैंड ने पर्थ में अफगानिस्तान के सभी 10 खिलाड़ियों को कैच आउट कर पवेलियन भेजा था।

इतना ही नहीं ये भारत की टी20 क्रिकेट में लगातार 8वीं जीत है। भारत का यह जीत का सिलसिला दिसंबर 2023 से चला आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। भारत ने नवंबर 2021 से लेकर फरवरी 2022 के बीच लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं, जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच भारतीय टीम ने लगातार नौ टी20 मैच जीते थे।

अगर भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत जाता है और यहां से एक भी मैच नहीं हारता तो वह अपने लगातार 12 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को 20 ओवर में 134 रन पर समेट दिया।

भारतीय टीम के हीरो रहे बुमराह जिन्होंने चार ओवर में मात्र सात रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव ने अपनी वापसी सार्थक साबित करते हुए दो विकेट लिए जबकि रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। अफगानिस्तान की तरफ से अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई ने सर्वाधिक 26 और नजीबउल्लाह जादरान ने 19 रन बनाये।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल