न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

India V/s Afgan : आखिरी T20 में इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अपने 15 साल के टी20 इंटरनेशनल करियर में 12 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। इस मामले का अनचाहा विश्व रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है, जो 134 टी20 मैच के करियर में 13 बार शून्य पर लौटे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 3:18:13

India V/s Afgan : आखिरी T20 में इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा

भारत बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में अगर भारत जीत दर्ज करता है तो रोहित शर्मा भारत के सबसे कामयाब कप्तान बन जाएंगे। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में अब तक 41 टी20 मैच जीत चुकी है। एमएस धोनी ने भी भारत को बतौर कप्तान 41 टी20 मैच जिताए हैं। अगर 17 जनवरी, बुधवार को भारत जीता तो रोहित शर्मा के नाम बतौर कप्तान 42 जीत दर्ज हो जाएंगी, जो भारतीय रिकॉर्ड होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को होने वाला तीसरा टी20 मैच कप्तान रोहित शर्मा के लिए बेहद अहम है। बेंगलुरू के इस मैच में रोहित शर्मा जो भी करें, वह यादगार रह सकता है। उनके पास इस मैच को जीतकर टी20 क्रिकेट में सबसे कामयाब कप्तान बनने का मौका है। लेकिन बतौर बैटर एक खराब रिकॉर्ड भी उनका इंतजार कर रहा है। बतौर टीम भारत चाहेगा कि वह तीसरा मैच भी जीतकर सीरीज में वॉइटवॉश करे। जबकि अफगानिस्तान के लिए क्लीन स्वीप से बचने का यह आखिरी मौका है।

युगांडा के कप्तान के नाम सबसे ज्यादा जीत

अगर भारतीय टीम अफगानिस्तान को हराती है तो रोहित शर्मा बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे। हालांकि, बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने के लिए टी20 वर्ल्ड कप तक इंतजार करना पड़ सकता है। अभी यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ऑयन मॉर्गन, पाकिस्तान के बाबर आजम, अफगानिस्तान के असगर अफगान और युगांडा के ब्रायन मसाबा के नाम है। इन चारों ने अपनी-अपनी टीमों को बतौर कप्तान 42 मैच जिताए हैं।

अगर रोहित शर्मा बतौर कप्तान बेहतरीन रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे तो बतौर कप्तान एक शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना भी चाहेंगे। क्रिकेटप्रेमी जानते हैं कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दोनों मैच में खाता नहीं खोल पाए हैं। रोहित सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने के मामले में अब दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं।

स्टर्लिंग के नाम 0 पर आउट होने का विश्व रिकॉर्ड

रोहित शर्मा अपने 15 साल के टी20 इंटरनेशनल करियर में 12 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। इस मामले का अनचाहा विश्व रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है, जो 134 टी20 मैच के करियर में 13 बार शून्य पर लौटे हैं। अगर रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में खाता नहीं खोल पाए तो सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत