न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, भड़के शोएब अख्तर, बोले - पॉलिटिकल मत बनाओ

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, क्रिकेट खेल है, इसे राजनीतिक मत बनाइए। अख्तर ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन बहिष्कार का समर्थन भी किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 1:08:54

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, भड़के शोएब अख्तर, बोले -  पॉलिटिकल मत बनाओ

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर अपनी चिंता और निराशा व्यक्त की है। अख्तर ने कहा कि क्रिकेट केवल खेल है, इसे राजनीति से प्रभावित मत कीजिए। उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा द्वारा पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरिमनी का बहिष्कार करने के फैसले का समर्थन भी किया।

रविवार को दुबई में एशिया कप के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दी। मैच के दौरान टॉस के समय दोनों टीमों के कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया और आंखों का संपर्क भी नहीं किया। मैच समाप्त होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए कुछ समय मैदान में रुके, लेकिन कोई भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं आया। कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जीत हासिल करने के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम चले गए।

जब पाकिस्तानी टीम हाथ मिलाने के लिए ग्राउंड पर इंतजार कर रही थी, तब भारतीय सपोर्ट स्टाफ ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे बंद कर दिए। इस घटना पर शोएब अख्तर ने कहा, “मैं निःशब्द हूं। यह देखना दिल तोड़ने वाला है। भारत को सलाम। चीजों को राजनीतिक मत बनाइए। क्रिकेट केवल खेल है, इसे राजनीति में मत घसीटो। झगड़े होते हैं, घर में भी होते हैं। उन्हें भूलिए और आगे बढ़िए। यह खेल है, हाथ मिलाइए और अपनी गरिमा दिखाइए।”

अख्तर ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरिमनी में न शामिल होने के फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “सलमान ने ठीक किया, उन्होंने पोस्ट-मैच में हिस्सा नहीं लिया, यह अच्छा निर्णय था।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?