न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेडिंग्ले टेस्ट : इस मैदान पर 54 साल से नहीं हारा भारत, इस दिग्गज को पसंद आई कोहली की आक्रामकता

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज जारी है। दो टेस्ट हो चुके हैं। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, जबकि लॉर्ड्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 11:25:19

हेडिंग्ले टेस्ट : इस मैदान पर 54 साल से नहीं हारा भारत, इस दिग्गज को पसंद आई कोहली की आक्रामकता

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज जारी है। दो टेस्ट हो चुके हैं। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, जबकि लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया 151 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। अब तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हेडिंग्ले के लीड्स मैदान पर खेला जाएगा। भारत इस टेस्ट को जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा, जबकि इंग्लैंड की नजर वापसी कर सीरीज में बराबरी हासिल करने पर है। इस मैदान पर आंकड़े इंग्लैंड के पक्ष में हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक हेडिंग्ले में कुल 6 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से दो टेस्ट भारत ने जीते हैं, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा है।

हेडिंग्ले में 2002 में हुए अंतिम टेस्ट में भारत को मिली थी जीत

भारत को यहां साल 1952, 1959 और 1967 में शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद 1979 में मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि साल 1986 और 2002 में भारत के खाते में जीत आई। पिछले 54 सालों में यहां भारत को हार नहीं मिली है। हेडिंग्ले में 5 से 9 जून 1952 तक खेला गया टेस्ट इंग्लैंड ने 7 विकेट, 2 से 4 जुलाई 1959 तक हुआ टेस्ट इंग्लैंड ने पारी और 173 रन और 8 से 13 जुलाई 1967 तक खेला गया टेस्ट इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीता। 16 से 21 अगस्त 1979 को हुआ टेस्ट ड्रॉ रहा। भारत ने 19 से 23 जून 1986 तक हुए टेस्ट में 279 रन और 22 से 26 अगस्त 2002 तक खेले गए टेस्ट में पारी और 46 रन से जीत हासिल की।

पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने ऐसे की कोहली की तारीफ

पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा की, लेकिन उनका मानना है कि उनकी आक्रामकता सीमा के भीतर होनी चाहिए। कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट के दौरान नोंक-झोक हुई थी। इंजीनियर ने स्पोटर्स तक से चर्चा के दौरान कहा कि मैं कोहली का प्रशंसक हूं। वे एक आक्रमक कप्तान हैं। यह अच्छा है लेकिन इसकी सीमा होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो मैच रेफरी और अंपायर हस्तक्षेप करेंगे।

कई बार कोहली काफी आक्रामक हो जाते हैं, लेकिन मुझे यह पसंद है। कोहली एक बहुत अच्छे कप्तान हैं। वे दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। हम भी विपक्षी टीम को अपने मैदानी प्रदर्शन के जरिए जवाब देने पर ध्यान केंद्रित करते थे। वे हमें ब्लडी इंडियंस कहते थे। उन्होंने हमारे उच्चारण का उपहास किया, लेकिन मैंने उन्हें रन-विकेटकीपिंग और वह सब करके जवाब दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत