न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 साल से इंग्लैंड के खिलाफ जीत को तरस रहा है भारत, क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे यह काम

जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जूझ रही है और अब उसका अगला मैच भारत के साथ होना है। दोनों टीम वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 8 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं जिसमें इंग्लैंड को 4 मैच में जीत मिली है जबकि भारत ने 3 मैच जीते हैं और एक मैच टाई रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 2:22:47

20 साल से इंग्लैंड के खिलाफ जीत को तरस रहा है भारत, क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे यह काम

लखनऊ। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जूझ रही है और अब उसका अगला मैच भारत के साथ होना है। दोनों टीम वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 8 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं जिसमें इंग्लैंड को 4 मैच में जीत मिली है जबकि भारत ने 3 मैच जीते हैं और एक मैच टाई रहा है।

वैसे इस वर्ल्ड कप की बात की जाए तो इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन की तरह से बिल्कुल भी नहीं खेल रही और उस पर सेमीफाइनल से भी बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है। 5 में से 4 मैच हार चुकी इंग्लिश टीम जीत के लिए बेकरार है और भारत के खिलाफ यह टीम वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि भारत को वनडे वर्ल्ड कप में पिछले 20 साल से भारतीय टीम को जीत नहीं मिली है।

भारत 20 साल के खराब इतिहास को बदलने की करेगा कोशिश

वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के पलड़ा भारत के खिलाफ थोड़ा ही भारी है और भारतीय मैदान पर जिस तरह से इंग्लैंड की टीम धराशाई हो रही है उसके बाद उम्मीद तो यही है कि भारत 20 साल के बाद इस टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप में जीत हासिल कर सकता है। इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी स्पिन गेंदबाजी रही है और इस टीम के बल्लेबाज स्पिनर के खिलाफ नहीं चल रहे हैं। भारतीय टीम भी लखनऊ में इंग्लिश टीम की इसी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी

वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच साल 2003 में जीता था और उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 82 रन से हराया था। इसके बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड का आमना-सामना साल 2011 में हुआ था और मैच टाई पर खत्म हो गया था। फिर दोनों टीमें साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप में टकराई थी और इस मुकाबले में टीम इंडिया को 31 रन से हार मिली थी। अब 2003 के बाद यह तीसरा मौका होगा जब दोनों टीमें वर्ल्ड कप में भिड़ने वाली है। वैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत को 2003 के बाद जीत नहीं मिली थी, लेकिन इस वर्ल्ड कप में भारत ने कीवी टीम को हराकर इस खराब रिकॉर्ड को बदला था ऐसे में उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हो।

भारत-इंग्लैंड का वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबला

1975- इंग्लैंड 202 रन से जीता

1983- भारत 6 विकेट से जीता

1987- इंग्लैंड 35 रन से जीता

1992- इंग्लैंड 9 रन से जीता

1999- भारत 36 रन से जीता

2003- भारत 82 रन से जीता

2011- मैच टाई रहा

2019- इंग्लैंड 31 रन से जीता

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत