Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने पाक को दिया 357 रन का लक्ष्य, राहुल-विराट का शतक

बारिश के चलते रिजर्व डे पर डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुए मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हावी रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 7:20:10

भारत ने पाक को दिया 357 रन का लक्ष्य, राहुल-विराट का शतक

नई दिल्ली। बारिश के चलते रिजर्व डे पर डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुए मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हावी रहे। दोनों बल्लेबाजों ने नॉट आउट रहते हुए अपना-अपना शतक पूरा किया। भारत ने एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 357 रन का टारगेट दिया है। टीम ने रिजर्व डे पर 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाए। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर हैं। इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर 330 रन बनाते हुए जीत हासिल की थी।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 122 और केएल राहुल ने नाबाद 111 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा (56 रन) और शुभमन गिल (58 रन) की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

राहुल ने 100वीं बॉल पर जमाया शतक

केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई। उनके बैट से वनडे क्रिकेट में ढाई साल बाद शतक लगा। राहुल ने आखिरी बार 26 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ 108 रन की पारी खेली थी। राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ भी पहली बार ही सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के अलावा वह इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-1 शतक लगा चुके हैं।
कोहली-राहुल ने टीम को झटकों से उबारा

विराट कोहली और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके पारी को संभाल लिया। दोनों 100+ की पार्टनरशिप कर चुके हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 121 और शुभमन गिल 123 के स्कोर पर आउट हुए।

हारिस रऊफ नहीं खेल रहे

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ आज नहीं खेल रहे हैं। उनके चोटिल होने की सूचना है। रऊफ को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। उन्होंने पहले दिन 5 ओवर बॉलिंग कर 27 रन दिए थे। अब उनके स्पेल के बाकी ओवर पाकिस्तान को किसी और बॉलर से करवाने होंगे।

रिजर्व-डे पर डेढ़ घंटे देर से शुरू हुआ मैच, ग्राउंड स्टाफ ने हीटर से सुखाई पिच

मुकाबले से पहले ग्राउंड स्टाफ ने मैदान तैयार करने में कड़ी मशक्कत की। शाम 3:44 बजे बारिश रुकने के बाद अंपायर्स ने दो बार मैदान का निरीक्षण किया और शाम 4:40 बजे खेल शुरू करने का फैसला लिया। मुकाबला तय समय 3:00 से डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology