न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने रचा इतिहास, स्क्वाश विश्व कप पर किया कब्जा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारत ने स्क्वाश विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। पहली बार खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय टीम की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और इसे पूरे देश के लिए गर्व का पल बताया। हांगकांग को 3-0 से हराकर भारत पहला एशियाई देश बना जिसने यह उपलब्धि हासिल की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Dec 2025 3:56:07

भारत ने रचा इतिहास, स्क्वाश विश्व कप पर किया कब्जा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारतीय खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारत ने पहली बार स्क्वाश विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय स्क्वाश टीम को बधाई देते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में 3-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी जीती। इसके साथ ही भारत यह खिताब जीतने वाला पहला एशियाई देश बन गया, जबकि विश्व स्तर पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र के बाद चौथा देश है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।

फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

खिताबी मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद मजबूत रही। महिला सिंगल्स में अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया की 37वीं रैंकिंग की ली का यी को 3-1 (7-3, 2-7, 7-5, 7-1) से मात दी। पीएसए रैंकिंग में 79वें स्थान पर मौजूद जोशना ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।

इसके बाद पुरुष सिंगल्स में अभय सिंह ने बेहतरीन लय में खेलते हुए एलेक्स लाउ को सीधे सेटों में 3-0 (7-1, 7-4, 7-4) से हराकर भारत की स्थिति और मजबूत कर दी। निर्णायक मुकाबले में मात्र 17 वर्षीय युवा स्टार अनाहत सिंह ने भी दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की 31वीं रैंकिंग की टोमाटो हो को 3-0 (7-2, 7-2, 7-5) से हराकर भारत के लिए खिताब पक्का कर दिया।

टूर्नामेंट में भारत का अपराजेय सफर

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शुरुआत से ही शानदार रहा। इससे पहले भारत ने 2023 में कांस्य पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार टीम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इतिहास रच दिया। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।

ग्रुप चरण में भारत ने स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 के समान अंतर से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम रखते हुए दक्षिण अफ्रीका और दो बार के चैंपियन मिस्र को 3-0 से मात दी। यह जीत भारतीय स्क्वाश के लिए खास मायने रखती है, खासकर इसलिए क्योंकि स्क्वाश खेल 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पहली बार शामिल होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों की जमकर की सराहना

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के जज्बे, मेहनत और अनुशासन की खुलकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “SDAT स्क्वाश विश्व कप 2025 में इतिहास रचते हुए पहला विश्व कप खिताब जीतने पर भारतीय स्क्वाश टीम को हार्दिक बधाई। जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने अद्भुत समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उनकी इस सफलता ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। यह जीत देश के युवाओं के बीच स्क्वाश की लोकप्रियता को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत