न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश को हरा U-19 Asia Cup के फाइनल में पहुंचा भारत, कोहली ने बताई शमी की खासियत, ऐसा भी बोले...

भारत ने गुरुवार को शारजाह में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 103 रन से रौंद कर फाइनल का टिकट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 9:07:12

बांग्लादेश को हरा U-19 Asia Cup के फाइनल में पहुंचा भारत, कोहली ने बताई शमी की खासियत, ऐसा भी बोले...

भारत ने गुरुवार को शारजाह में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 103 रन से रौंद कर फाइनल का टिकट कटा लिया। अब 31 दिसंबर को दुबई में होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। आज भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। ओपनर अंगकृष रघुवंशी और स्टार बल्लेबाज हरनूर सिंह के जल्दी आउट होने के बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शेक रशीद ने तीन चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 90 रन की पारी खेली। कप्तान यश ढुल ने 26, राज बावा ने 23, विक्की ओस्तवाल ने नाबाद 28 और राजवर्धन हेंगारगेकर ने 16 रन का योगदान दिया।

रकिबुल हसन ने तीन विकेट लिए। जवाब में बांग्लादेशी टीम 38.2 ओवर में 140 रन पर ही ढेर हो गई। अरिफुल इस्लाम ने सर्वाधिक 42 और महफिजुल इस्लाम ने 26 रन बनाए। छह बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए। भारतीय टीम के लिए राजवर्धन, रवि कुमार, राज बावा व ओस्तवाल ने 2-2 जबकि निशांत सिद्धू और कुशल तांबे ने 1-1 विकेट लिया। इस बीच, श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 22 रन से हराया। श्रीलंका ने 44.5 ओवर में 147 रन बनाए जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 49.3 ओवर में 125 रन पर ही सिमट गई।

india,u-19 asia cup,final,bangladesh,virat kohli,centurion test,south africa,lokesh rahul,sports news in hindi

जीत से खुश कोहली ने शमी को दुनिया के तीन टॉप गेंदबाजों में किया शुमार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में खेला गया पहला टेस्ट 113 रन से हरा दिया। जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने एकदम सही शुरुआत की है। एक दिन का खेल धुल गया था। ऐसे में यह दिखाता है कि हमने कितना अच्छा खेला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेलना हमेशा मुश्किल होता है। बल्लेबाजों ने जो अनुशासन दिखाया वह काफी प्रशंसनीय है। विदेश में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना कठिन चुनौती है। इसका श्रेय मयंक अग्रवाल और केएल राहुल को जाता है जिस तरह से उन्होंने इसे सेट किया।

हमें पता था कि 300 या उससे ज्यादा के स्कोर के साथ हम एडवांटेज में रहेंगे। मुझे पता था कि गेंदबाज अपना काम करने वाले हैं। चेंज रूम में इसके बारे में बात की। जिस तरह से ये लोग एक साथ गेंदबाजी करते हैं, वह हमारी टीम को कठिन परिस्थितियों में परिणाम प्राप्त करने का एक हॉलमार्क है। मोहम्मद शमी वाकई में वर्ल्ड क्लास टैलेंट हैं। मेरे लिए वे इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी मजबूत कलाई, उनकी सीम पॉजिशन और लेंथ को लगातार हिट करने की उनकी क्षमता शानदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत