Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC की पाइंट टेबल में 3 स्थान नीचे आया भारत, पहले था 2रे स्थान पर, बांग्ला देश और पाक के बीच फंसा

इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार से भारत को अंक तालिका में 3 पायदान का नुकसान हुआ है। भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गई है जो कि इस मुकाबले से पहले दूसरे स्थान पर थी। हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 8 रन से हरा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 6:56:37

WTC की पाइंट टेबल में 3 स्थान नीचे आया भारत, पहले था 2रे स्थान पर, बांग्ला देश और पाक के बीच फंसा

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच के नतीजे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर अच्छा खासा असर डाला है। इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार से भारत को अंक तालिका में 3 पायदान का नुकसान हुआ है। भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गई है जो कि इस मुकाबले से पहले दूसरे स्थान पर थी। हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 8 रन से हरा दिया।

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच में भारत

डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 5 मैचों में दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया के अब 43.33 पॉइंट्स हैं। इस मैच से पहले भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर था। अब भारत की पोजिशन बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच में है। बांग्लादेश 50.0 पॉइंट्स के साथ चौथे पर जबकि पाकिस्तान 36.66 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है।

साउथ अफ्रीका ने ली भारत की जगह

पॉइंट्स टेबल में अब भारत के पुराने स्थान पर साउथ अफ्रीका ने जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 50 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 10 टेस्ट में 6 जीत, 3 हार और 1 ड्रॉ के साथ 55 पॉइंट्स लेकर टॉप पर है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है जिसने 2 टेस्ट में 1 जीत हासिल की है जबकि 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत को हैदराबाद टेस्ट में मात देने वाली इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है।
हैदराबाद टेस्ट में लीड लेने के बाद भी हार गया भारत

बात करें मैच की तो टीम इंडिया हैदराबाद टेस्ट में पहले इंग्लैंड पर हावी थी। इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमट गई थी। भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए और 190 रन की लीड हासिल की। इस बढ़त के बाद तो यही माना जा रहा था कि भारत अब यहां से मैच हारेगा नहीं, लेकिन इंग्लैंड ने अच्छा कमबैक किया और दूसरी पारी में 420 का स्कोर बनाया। भारत को जीत के लिए 216 का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 202 रन पर ऑलआउट हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology