न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, 37 साल का सूखा खत्म, जीता सिल्वर मेडल

हांगझू में एशियन गेम्स 2023 में भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम को रविवार,1 अक्टूबर को चीन से हराकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। एशियाड के पुरुष बैडमिंटन टीम स्पर्धा में भारत का यह चौथा मेडल है। भारतीय टीम ने यह मेडल जीतकर 37 साल का सूखा खत्म किया। चीन के खिलाफ फाइनल में सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 9:16:18

बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, 37 साल का सूखा खत्म, जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली। हांगझू में एशियन गेम्स 2023 में भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम को रविवार,1 अक्टूबर को चीन से हराकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। एशियाड के पुरुष बैडमिंटन टीम स्पर्धा में भारत का यह चौथा मेडल है। भारतीय टीम ने यह मेडल जीतकर 37 साल का सूखा खत्म किया। चीन के खिलाफ फाइनल में सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद किदांबी श्रीकांत को तीसरे गेम में हार का सामना करना पड़ा। चीन ने इसके बाद शानदार वापसी की और 3-2 से गोल्ड अपने नाम किया। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणॉय कमर की चोट के कारण नहीं खेले। भारत को उनकी कमी साफ खली।
37 साल का सूखा खत्म

एशियन गेम्स में 37 साल पहले सैयद मोदी की अगुआई वाली टीम ने 1986 में सिओल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा 1982 में नई दिल्ली और 1974 में तेहरान में आयोजित एशियाड में मेडल जीता था। भारतीय टीम ने शनिवार, 30 सितंबर को सेमीफाइनल में कोरिया को 3-2 से हराकर मेडल सुनिश्चित कर लिया था।

चीन की शानदार वापसी

इसके बाद निगाहें किदंबी श्रीकांत पर थी। उन्होंने दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल वह उस लय को कायम नहीं रख पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चीन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। डबल्स के दूसरे राउंड में ध्रुव कपिला और साइ प्रतीक कृष्णा प्रसाद को दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी लियू यू चेन और यू शुआन यि ने 21-6, 21-15 से हराया। वहीं प्रणॉय की जगह खेल रहे मिथुन मंजूनाथ को वेंग होंग यांग ने 21-12, 21-4 से हराया।

सिंगल्स राउंड में लक्ष्य सेन का धमाकेदार प्रदर्शन

बैडमिंटन मेंस टीम फाइनल के सिंगल्स राउंड में लक्ष्य सेन ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी शि युकी को हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे गेम में 5-10 से पिछड़ने के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। पहला गेम 22-20 से जीतने के बाद उन्हें 14-21 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन फाइनल गेम में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहला गेम जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली।

डबल्स राउंड में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया

इसके बाद डबल्स राउंड में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी लियांग वेइ केंग और वांग चांग के खिलाफ 21-15 और 11-8 के अंतर से लगातार दो गेम जीते। भारत ने इस तरह से 2-0 की बढ़त हासिल कर ली और ऐतिहासिक गोल्ड मेडल की ओर कदम बढ़ाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत