न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप हॉकी में भारत की ऐतिहासिक जीत, अब विश्व कप खिताब पर निगाहें

एशिया कप हॉकी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने गत विजेता कोरिया को 4–1 से मात देकर चौथी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी का आत्मविश्वास नए मुकाम पर पहुंच गया है और अब टीम का अगला लक्ष्य विश्व कप है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 10:11:44

एशिया कप हॉकी में भारत की ऐतिहासिक जीत, अब विश्व कप खिताब पर निगाहें

राजगीर की धरती पर भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। एशिया कप हॉकी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने गत विजेता कोरिया को 4–1 से मात देकर चौथी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी का आत्मविश्वास नए मुकाम पर पहुंच गया है और अब टीम का अगला लक्ष्य विश्व कप है।

भारतीय टीम के लिए दिलप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल कर जीत को पक्का कर दिया। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार आक्रामक और संतुलित खेल दिखाया, जिसका नतीजा ऐतिहासिक विजय के रूप में सामने आया।

जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम को बधाई देते हुए लिखा कि कोरिया जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी को हराना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय हॉकी और देश के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

हॉकी इंडिया ने इस अवसर पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए नकद इनाम की घोषणा की। खिलाड़ियों को 3–3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 1.5–1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारतीय हॉकी ने ओलंपिक मेडल, एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और अब एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अपनी ताकत साबित की है।

टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने फाइनल जीत पर संतोष जताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य केवल एशिया कप जीतना ही नहीं था बल्कि इसके जरिए 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना भी था। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और टीम वर्क की सराहना की।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि शुरुआती मैचों में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन टीम ने वापसी की और निर्णायक मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि अब हमारा ध्यान विश्व कप पर केंद्रित है और टीम उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।

मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित खेल दिखाया और एशिया में अपना दबदबा कायम किया। वहीं शिलानंद लाकड़ा और रजिंदर सिंह ने भी जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय टीम का अगला लक्ष्य हॉकी विश्व कप में मेडल जीतना है।

एशिया कप की इस जीत ने भारतीय हॉकी के सुनहरे भविष्य की नई उम्मीदें जगा दी हैं। आने वाले महीनों में टीम के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि अब सबकी उम्मीदें विश्व कप से जुड़ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत