न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs PAK Asia Cup 2025: शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, क्या खेल पाएंगे पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच?

एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले शुभमन गिल की चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। क्या गिल खेल पाएंगे इस हाई-वोल्टेज मैच में, जानिए पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 9:21:08

IND vs PAK Asia Cup 2025: शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, क्या खेल पाएंगे पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच?

एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। एक ओर भारत अपने पिछले मैच में मिली बड़ी जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी ओमान को हराकर मजबूत प्रदर्शन किया है। लेकिन इस महामुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए चिंता की एक खबर आई है। ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए।

नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए गिल

शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान गिल के हाथ में गेंद लग गई। इसके बाद वह दर्द से कराहते हुए नजर आए। फिजियो तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच ने गिल से बातचीत की। वहीं साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा भी उनके साथ खड़े रहे और यहां तक कि उन्हें पानी की बोतल खोलने में भी मदद की। इस दृश्य ने फैन्स और टीम मैनेजमेंट दोनों की धड़कनें बढ़ा दीं।

चोट की गंभीरता पर सवाल

अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि शुभमन गिल की चोट कितनी गंभीर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि दर्द झेलने के बावजूद गिल ने थोड़ी देर बाद फिर से अभ्यास शुरू कर दिया। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोट शायद उतनी गंभीर नहीं है कि उन्हें बाहर बैठना पड़े। फिर भी, पाकिस्तान जैसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैच से पहले उनकी फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

गिल का हालिया प्रदर्शन

गौरतलब है कि शुभमन गिल ने पिछले मैच में लगभग एक साल बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की थी और 20 रन बनाए थे। उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो अब तक खेले गए 22 मुकाबलों में उन्होंने 598 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी निकले हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी मौजूदगी टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप को और मजबूती दे सकती है।

कब और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फैन्स टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?