न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs AUS: ‘बल्लेबाजों को अब जिम्मेदारी लेनी होगी’, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भड़के आर. अश्विन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में मिली हार के बाद आर. अश्विन ने टीम इंडिया की रणनीति और बल्लेबाजों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी और गेंदबाजों को आजादी से खेलने का मौका देना चाहिए। टीम में तीन ऑलराउंडर्स के चयन पर भी जताई नाराजगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 8:51:57

IND vs AUS: ‘बल्लेबाजों को अब जिम्मेदारी लेनी होगी’, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भड़के आर. अश्विन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला वनडे मैच बारिश की वजह से प्रभावित रहा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए, वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उपकप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर सके। निर्धारित 26 ओवरों में भारतीय टीम केवल 136 रन ही बना सकी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया।

अश्विन ने टीम चयन पर उठाए सवाल

मैच के बाद अनुभवी स्पिनर और पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारतीय टीम के लिए खराब दिन था — पहले टॉस हारे, फिर बारिश ने खेल का रुख बदल दिया। उन्होंने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैं समझ सकता हूं कि नितीश कुमार रेड्डी जैसे ऑलराउंडर को शामिल करने का मकसद बल्लेबाजी को गहराई देना था, लेकिन सिर्फ बल्लेबाजी पर ही ध्यान देने से काम नहीं चलेगा। गेंदबाजी पर भी फोकस जरूरी है। इतने बड़े मैदानों पर अगर कुलदीप जैसे गेंदबाजों को आजादी नहीं मिलेगी, तो और कहां मिलेगी?”

बल्लेबाजों की जिम्मेदारी पर निशाना

अश्विन ने साफ कहा कि अगर टीम बल्लेबाजी को प्राथमिकता दे रही है, तो फिर बल्लेबाजों को रन बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा, “आप अगर बल्लेबाजी की गहराई के लिए टीम का संतुलन बिगाड़ रहे हैं, तो बल्लेबाजों को अपने रोल को निभाना ही होगा। बेहतर गेंदबाजों को बाहर रखना सिर्फ इसलिए सही नहीं है कि टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज चाहिए।”

“तीन ऑलराउंडर क्यों?” – अश्विन का सवाल

अश्विन ने आगे टीम के संतुलन को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले वनडे में तीन ऑलराउंडर्स खिलाए — नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आखिर कितने ऑलराउंडर चाहिए आपको? एक जमाना था जब टीम में एक भी ऑलराउंडर नहीं होता था। अब तीन-तीन ऑलराउंडर खेल रहे हैं। अगर नितीश टीम में हैं, तो फिर दो मुख्य स्पिनर क्यों नहीं खेले जा सकते? यह बात मेरी समझ से परे है।”

टीम को संतुलन पर फिर से सोचना होगा

अश्विन के इन बयानों से साफ है कि भारत की टीम संरचना पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। उन्होंने यह भी इशारा दिया कि भारत को आने वाले मुकाबलों में अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना चाहिए। बल्लेबाजों को जिम्मेदारी उठानी होगी और गेंदबाजों को आजादी के साथ खेलने का मौका मिलना चाहिए — तभी टीम का संतुलन और प्रदर्शन दोनों सुधर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत