न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत पर बोले वसीम अकरम, शमी-कोहली-श्रेयस नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया हीरो

हम रोहित शर्मा के बारे में बहुत कुछ नहीं सुनते हैं क्योंकि वह शतकों तक नहीं पहुंचते हैं और दोहरे शतक नहीं लगाते हैं, लेकिन वह भारत को ऐसी शुरुआत देते हैं जिसकी टीम को जरूरत है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 3:59:44

World Cup 2023: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत पर बोले वसीम अकरम, शमी-कोहली-श्रेयस नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया हीरो

कल भारत ने न्यूजीलैंड को विश्व कप 2023 के में हराते हुए जहाँ फाइनल में प्रवेश किया वहीं दूसरी ओर उसने 2019 की विश्व कप सेमीफाइनल की हार का बदला भी ले लिया। भारतीय टीम की जीत में जहाँ विराट कोहली के 117 रन, श्रेयस अय्यर के 105 रन के साथ शुभमन गिल के नाबाद 80 रन की पारी का बड़ा योगदान रहा, वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने इस मैच में 397 रन बनाए और कीवी टीम को 327 रन पर ऑलआउट किया जिसमें शमी की गेंदबाजी का बड़ा रोल रहा। शमी को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन इस जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतीय टीम की जीत का हीरो ऊपर वर्णित किसी भी खिलाड़ी को नहीं माना अपितु उन्होंने उस खिलाड़ी का जिक्र किया जिसे इस विजयी मैच के लिए कोई श्रेय नहीं मिला।

रोहित हैं जीत के हीरो

वसीम अकरम ने एक स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए पूरी तरह से योग्य उम्मीदवार था और इस टीम ने खेल के तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया। अकरम ने भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि यह टीम फाइनल में पहुंचना डिजर्व करती थी और उन्होंने खेल के तीनों विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया साथ ही टीम के कप्तान ने आगे बढ़कर टीम का मार्गदर्शन किया।

वसीम अकरमन ने कहा कि हम रोहित शर्मा के बारे में बहुत कुछ नहीं सुनते हैं क्योंकि वह शतकों तक नहीं पहुंचते हैं और दोहरे शतक नहीं लगाते हैं, लेकिन वह भारत को ऐसी शुरुआत देते हैं जिसकी टीम को जरूरत है। सेमीफाइनल में उन्होंने 29 गेंदों पर 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 47 रन बनाए और भारत ने पहले 10 ओवर में 84 रन बनाए। यही वह मंच था जिसकी भारत को वास्तव में जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा कि आप रोहित के द्वारा खेले हुए शॉट्स को देखें तो वह अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों को दवाब में रखते हैं और वहां से भारत 397 रन तक पहुंच जाता है। भारतीय गेंदबाजी की गुणवत्ता ने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को साधारण बना दिया।

ज्ञातव्य है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 10 मुकाबले जीते हैं और भारतीय टीम उनकी कप्तानी में पहली बार जबकि ओवरऑल चौथी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। रोहित शर्मा से पहले टीम इंडिया कपिल देव, सौरव गांगुली और एमएस धोनी की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी और इसमें दो बार चैंपियन बनी थी। रोहित शर्मा के पास अब टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनाने का अच्छा मौका होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत