न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC ODI Ranking : शिखर धवन और युजवेंद्र चहल को हुआ फायदा, देखें कितने स्थान की लगाई छलांग

भारतीय कप्तान शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की सीरीज के पहले वनडे में 86 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें इसका फायदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 11:02:25

ICC ODI Ranking : शिखर धवन और युजवेंद्र चहल को हुआ फायदा, देखें कितने स्थान की लगाई छलांग

भारतीय कप्तान शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की सीरीज के पहले वनडे में 86 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें इसका फायदा आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी मिला है। धवन ने दो स्थान की छलांग लगाई है। धवन अब 16वें नंबर पर आ गए हैं। धवन के अब 712 अंक हैं। वे 15वें नंबर पर मौजूद पाकिस्तान के इमाम उल हक से 5 अंक ही पीछे हैं। टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

वे दोनों फिलहाल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मौजूद हैं। कोहली के 848 और रोहित के 817 अंक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी टॉप रैंकिंग बरकरार रखी है। बाबर के 873 अंक हैं। टॉप-20 में भारत और पाकिस्तान दोनों के 3-3 बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 4 बल्लेबाज इस सूची में हैं।


गेंदबाजों में चहल टॉप-20 में आए, बुमराह हैं छठे स्थान पर

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 4 स्थान की छलांग के साथ 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 606 अंक हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 683 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहते हुए सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय बॉलर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 737 अंकों के साथ टॉप पोजिशन पर हैं। अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान 708 अंकों के साथ दूसरे और इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स 700 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


टी20 रैंकिंग : पाकिस्तानी विकेटकीपर रिजवान 7वें नंबर पर पहुंचे

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने चार स्थान की छलांग लगाई है। वे 709 अंकों के साथ 11वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान (841) पहले स्थान पर बने हुए हैं। बाबर आजम 833 अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच 811 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कोहली 762 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। लोकेश राहुल 743 अंकों के साथ छठे स्थान पर कायम हैं। इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को भी काफी फायदा मिला है। लिविंगस्टोन ने 144 पायदान की छलांग लगाई और वे 27वें स्थान पर पहुंच गए। 27 वर्षीय लिविंगस्टोन ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?