न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इगा स्वियाटेक ने रचा इतिहास, पहली बार जीता विंबलडन, आज अल्काराज और सिनर के बीच होगा पुरुष फाइनल

विंबलडन 2025 के महिला सिंगल्स फाइनल में पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्वियाटेक ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से मात देकर पहली बार विंबलडन ट्रॉफी अपने नाम की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 4:10:25

इगा स्वियाटेक ने रचा इतिहास, पहली बार जीता विंबलडन, आज अल्काराज और सिनर के बीच होगा पुरुष फाइनल

विंबलडन 2025 के महिला सिंगल्स फाइनल में पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्वियाटेक ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से मात देकर पहली बार विंबलडन ट्रॉफी अपने नाम की। यह मुकाबला केवल 57 मिनट चला, जिसमें स्वियाटेक का दबदबा एकतरफा रहा।

यह स्कोरलाइन टेनिस में डबल बैगल कहलाती है और 1911 के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम महिला फाइनल में ऐसा नज़ारा देखने को मिला। पिछली बार डोरोथिया लैम्बर्ट चेम्बर्स ने डोरा बूथबी को इसी स्कोर से हराया था।

स्वियाटेक का यह करियर का छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है, लेकिन पहला ग्रास कोर्ट पर। इससे पहले वे चार बार फ्रेंच ओपन और एक बार यूएस ओपन जीत चुकी थीं। जून 2024 के रोलां-गैरो (फ्रेंच ओपन) के बाद यह उनका पहला बड़ा खिताब है। यह जीत पोलैंड के लिए भी गर्व की बात है, क्योंकि वे विंबलडन का एकल खिताब जीतने वाली पहली पोलिश खिलाड़ी बनीं हैं।

स्वियाटेक ने हर स्तर पर दिखाया प्रभुत्व

मैच के आंकड़े भी इगा स्वियाटेक की श्रेष्ठता को दिखाते हैं। उन्होंने कुल 55 अंक जीते जबकि अनिसिमोवा केवल 24 तक सीमित रहीं। अमेरिकी खिलाड़ी ने 28 अनफोर्स्ड एरर किए, जो उनकी हार का बड़ा कारण बने। इगा की सटीक सर्विस और आक्रामक ग्राउंड स्ट्रोक्स ने उन्हें किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं होने दिया।

विंबलडन जीतने पर इगा स्वियाटेक को £3,000,000 यानी लगभग ₹34 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली, जो 2024 के मुकाबले 11% अधिक है। उपविजेता अनिसिमोवा को भी £1,520,000 यानी लगभग ₹17 करोड़ दिए गए। आयोजकों ने इस बार इनाम राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है।

अब जबकि महिला विजेता का फैसला हो चुका है, रविवार को टेनिस प्रेमियों की निगाहें पुरुष सिंगल्स के फाइनल पर टिक गई हैं, जहां दो युवा सितारे — स्पेन के कार्लोस अल्काराज और इटली के जैनिक सिनर आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे खेला जाएगा।

लगातार तीसरी जीत की कोशिश में अल्काराज

स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज इस बार लगातार तीसरा विंबलडन खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। अगर वे सफल होते हैं, तो वे ब्योर्न बोर्ग, पीट सम्प्रास, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है। अल्काराज इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार 24 मैच जीत चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर, जैनिक सिनर अपना पहला विंबलडन खिताब जीतने के लिए उतरेंगे। ग्रास कोर्ट पर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे इस मुकाबले में पूरी ताकत के साथ उतरने वाले हैं।

हेड-टू-हेड मुकाबलों में अल्काराज का पलड़ा भारी

दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए हैं, जिनमें अल्काराज ने 8 और सिनर ने 4 जीते हैं। ग्रैंड स्लैम में स्पेनिश खिलाड़ी ने 4 में से 3 बार जीत दर्ज की है। हालांकि, ग्रास कोर्ट पर दोनों के बीच अब तक एक ही मुकाबला हुआ है, जिसे सिनर ने जीता था।

यह फाइनल तय करेगा कि क्या अल्काराज इतिहास दोहराएंगे या फिर सिनर एक नई शुरुआत का संकेत देंगे। दोनों युवा हैं, आक्रामक हैं और एक-दूसरे को भलीभांति जानते हैं। टेनिस प्रेमियों के लिए यह एक सुपर संडे क्लैश बनने जा रहा है, जिसमें रोमांच, रणनीति और जज़्बात सब कुछ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत