न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रॉफी जीतनी है तो छोड़ना होगा RCB का साथ, विराट कोहली को केविन पीटरसन की सलाह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का कहना है कि कोहली आईपीएल ट्रॉफी के हकदार हैं, उन्हें अगर ट्रॉफी जीतनी है तो उन्हें आरसीबी का साथ छोड़ना होगा। इस दौरान पीटरसन ने कुछ विदेशी फुटबॉलर का उदहारण भी दिया जिन्हें अपना क्लब छोड़ने के बाद सफलता प्राप्त हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 May 2024 1:30:33

ट्रॉफी जीतनी है तो छोड़ना होगा RCB का साथ, विराट कोहली को केविन पीटरसन की सलाह

विराट कोहली अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कितने वफादार हैं ये बात हर कोई जानता है। इसी फ्रेंचाइजी ने साल 2008 में उन्हें सबसे पहले मौका दिया था। आरसीबी के साथ उन्हें अब 17 साल हो गए हैं, मगर उनके हाथ अभी तक एक भी खिताब नहीं लगा है। इसके बावजूद कोहली ने कभी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का नहीं सोचा, मगर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का कहना है कि कोहली आईपीएल ट्रॉफी के हकदार हैं, उन्हें अगर ट्रॉफी जीतनी है तो उन्हें आरसीबी का साथ छोड़ना होगा। इस दौरान पीटरसन ने कुछ विदेशी फुटबॉलर का उदहारण भी दिया जिन्हें अपना क्लब छोड़ने के बाद सफलता प्राप्त हुई।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए केविन पीटरसन ने कहा, "मैंने इसे पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहूंगा - दूसरे खेलों में भी महान खिलाड़ियों ने गौरव की तलाश में टीमों को छोड़ा है। जब उन्होंने उन्होंने (विराट कोहली) ने बहुत कोशिश की - फिर से ऑरेंज कैप जीती और फिर से इतना कुछ किया और फ्रेंचाइजी फिर से विफल हो गई... मैं टीम के ब्रांड और टीम में उनके द्वारा लाए गए व्यावसायिक मूल्य को समझता हूं... लेकिन विराट कोहली ट्रॉफी के हकदार हैं। वह उस टीम में खेलने का हकदार है जो उसे ट्रॉफी दिलाने में मदद कर सके।"

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, "मैं वास्तव में सोचता हूं कि यह दिल्ली (दिल्ली कैपिटल्स) होनी चाहिए। दिल्ली वह जगह है जहां विराट को जाने की जरूरत है। विराट दूर जा सकते हैं, और ज्यादातर समय घर पर रह सकते हैं, मुझे पता है कि उनके पास दिल्ली में एक घर है। उनका एक युवा परिवार है। वह वहां ज्यादा समय बिता सकते हैं। वह दिल्ली का लड़का है, वह वापस क्यों नहीं जा सकते? दिल्ली भी बेंगलुरु की तरह डेस्परेट है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि विराट लंबे समय तक सोचें। बेकहम चले गए, रोनाल्डो चले गए, मेसी चले गए, हैरी केन स्पर्स छोड़कर बायर्न म्यूनिख चले गए।"

विराट कोहली ने हर साल की तरह इस साल भी आरसीबी को खिताब जीताने के लिए अपना सबकुछ दिया। 741 रनों के साथ वह अभी तक आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा अभी तक कोई भी बल्लेबाज 600 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। बचे दो मुकाबलों में किसी बल्लेबाज द्वारा विराट कोहली को ऑरेंज कैप की रेस में पछाड़ना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत