न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2023: बारिश की वजह से रद्द होता है पाक-श्रीलंका मैच तो भारत के साथ फाइनल में होगी श्रीलंका

एशिया कप के सुपर-4 राउंड का पांचवाँ मुक़ाबला मेजबान पाकिस्तान और गत चैम्पियन श्रीलंका के बीच थोड़ी देर में शुरू होने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 6:40:30

Asia Cup 2023: बारिश की वजह से रद्द होता है पाक-श्रीलंका मैच तो भारत के साथ फाइनल में होगी श्रीलंका

नई दिल्ली। एशिया कप के सुपर-4 राउंड का पांचवाँ मुक़ाबला मेजबान पाकिस्तान और गत चैम्पियन श्रीलंका के बीच थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह 17 सितम्बर को फ़ाइनल में भारत से भिड़ेगी। कोलंबो में खेले गए सभी मैचों में अब तक बारिश ने दखल दी है। ऐसे में इस मुक़ाबले में भी बारिश की संभावना है। अगर यह मैच बारिश से धुल जाता है तो सुपर 4 की अंक तालिका में नेट रन रेट के हिसाब से श्रीलंका फ़ाइनल में जगह बना लेगा।

सुपर-4 की अंक तालिका में भारत टॉप पर है। भारत ने अब तक खेले आज्ञे दोनों मैच में जीत हासिल की है और चार अंक के साथ पहले स्थान पर है। भारत का नेट रनरेट +4.560 है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है। श्रीलंका ने एक मैच जीता है और एक हारा है। उसके दो मैच में दो अंक हैं। श्रीलंका का नेट रनरेट -0.200 है। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान ने भी जीता है और एक हारा है और उसके दो मैच में दो अंक हैं। वह नेट रनरेट में श्रीलंका से काफी पीछे है। पाकिस्तान का नेट रनरेट -1.892 है। अंक तालिका में सबसे नीचे बांग्लादेश की टीम है। उसके दो मैच में शून्य अंक हैं। वह दोनों मुकाबलों में हार चुका है और फाइनल की रेस से बाहर है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.749 है।

भारत और पाकिस्तान मुक़ाबले की तरह इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश होती है और मैच पूरा नहीं हो पाता तो दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया जाएगा। ऐसे में श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों के तीन -तीन अंक हो जाएंगे। लेकिन नेट रनरेट के आधार पर श्रीलंका फ़ाइनल में जगह बना लेगा। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर हमें एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फ़ाइनल मुक़ाबला नहीं देखने को मिलेगा।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले में भी बारिश होने की पूरी उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 90 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। इसके अलावा उमस भी गजब की होगी जो खिलाड़ियों के पसीने छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। ग्राउंड्समैन को आज फिर से वैसी ही मेहनत करनी पड़ सकती है जैसी उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में दौरान की थी। कुल मिलाकर बारिश तो होनी ही है, अब देखना ये है कि ये अहम मुकाबला कैसे होता है। वहीं, आज कोलंबो के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रह सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल