न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह के अपराध पर ICC ने की कार्रवाई, अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में जोड़ दिया डिमेरिट पाइंट

इस मैच में जसप्रीत बुमराह की एक हरकत को आईसीसी ने अपराध की श्रेणी में रखते हुए उन पर कार्रवाई की है। आईसीसी ने बुमराह को फटकार लगाते हुए उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया है। बुमराह ने अपना अपराध भी स्वीकार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 6:56:19

बुमराह के अपराध पर ICC ने की कार्रवाई, अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में जोड़ दिया डिमेरिट पाइंट

इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पहली पारी में 190 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने यह मैच 28 रनों से गवां दिया।

हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 28 रन से हार झेलने के बाद भारतीय टीम को आईसीसी ने एक और झटका दिया है। दरअसल, इस मैच में जसप्रीत बुमराह की एक हरकत को आईसीसी ने अपराध की श्रेणी में रखते हुए उन पर कार्रवाई की है। आईसीसी ने बुमराह को फटकार लगाते हुए उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया है। बुमराह ने अपना अपराध भी स्वीकार किया है।

बुमराह का अपराध

दरअसल, हैदराबाद टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप को बैटिंग के दौरान परेशान किया था। इंग्लैंड की दूसरी पारी में 81वें ओवर के दौरान बुमराह ने जानबूझकर ओली पोप का रास्ता रोकने की कोशिश की थी। बुमराह ने यह हरकत तब की जब ओली पोप रन दौड़ रहे थे। बुमराह की हरकत से अनुचित शारीरिक संपर्क हुआ था। आईसीसी ने इस हरकत को आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन माना है।

मैच में क्या हुआ?

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 436 का स्कोर खड़ा किया था। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (80), केएल राहुल (86) और रविंद्र जडेजा (87) ने अर्धशतक लगाए थे।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में किया कमबैक

भारत को पहली पारी में 190 रन की लीड मिली थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 420 रन बनाए। इसमें ओली पोप की 196 रन की शानदार पारी भी शामिल है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में अच्छा कमबैक करते हुए भारत को 231 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम इंडिया जवाब में 202 रन पर सिमट गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत