न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC Test Ranking : इस दिग्गज को पछाड़ नं.1 बल्लेबाज बने विलियमसन, जानें भारतीयों का हाल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के खिताबी मुकाबले में टीम को जिताने में खास भूमिका निभाने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 5:46:58

ICC Test Ranking : इस दिग्गज को पछाड़ नं.1 बल्लेबाज बने विलियमसन, जानें भारतीयों का हाल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के खिताबी मुकाबले में टीम को जिताने में खास भूमिका निभाने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को इस प्रदर्शन का फायदा आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है। विलियमसन एक बार फिर नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीेवन स्मिथ को पछाड़ा। दो सप्ताह पहले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोट की वजह से बाहर रहने के कारण विलियमसन दूसरे स्थान पर खिसक गए थे। डब्ल्यूटीसी फाइनल में विलियमसन ने पहली पारी में 49 और दूसरी पारी में नाबाद 52 रन बनाए थे। विलियमसन के अब 901 अंक हो गए हैं। स्मिथ 891 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।


विराट कोहली को न नफा और न नुकसान

भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथी पोजिशन पर ही कायम हैं। रोहित शर्मा ने फाइनल की पहली पारी में 34 और दूसरी पारी में 30 रन बनाए थे। वे पांचवें से छठे स्थान पर आ गए हैं। विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। छठे से खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए। रॉस टेलर ने नाबाद 47 रन की पारी खेलने के साथ विलियमसन के साथ 96 रन की अटूट साझेदारी की थी। वे तीन स्थान की छलांग लगा 14वें स्थान पर आ गए हैं।

गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर…

डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैन ऑफ द मैच दाएं हाथ के विशालकाय तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने गेंदबाजों की रैंकिंग में करियर बेस्ट 13वें स्थान पर जगह बनाई। उन्होंने पहली पारी में 5 तो दूसरी पारी में 2 विकेट झटके थे। रविचंद्रन अश्विन दूसरे, टिम साउदी तीसरे और नील वैगनर पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। ट्रेंट बोल्ट दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा एक स्थान के नुकसान से संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और जेसन होल्डर फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?