Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC ने जारी की गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग, दिखा भारतीयों का दबदबा, सिराज पहली पायदान पर

विश्व कप 2023 में अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को हतप्रभ करने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली पायदान पर आने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 3:28:55

ICC ने जारी की गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग, दिखा भारतीयों का दबदबा, सिराज पहली पायदान पर

विश्व कप 2023 में अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को हतप्रभ करने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली पायदान पर आने में सफलता प्राप्त कर ली है। मोहम्मद सिराज ने इस मामले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को हराने में सफलता प्राप्त की है। आईसीसी द्वारा जारी की गई गेंदबाजों की वनडे टॉप 10 रैंकिंग में 4 भारतीय गेंदबाज शामिल हैं। यह इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।

सिराज ने वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए 8 मैचों में 31.70 की औसत के साथ 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 16 रन देते हुए 3 विकेट लिए थे। जिसका उन्हें फायदा मिला है और 709 रेटिंग अंक के साथ वे टॉप पर हैं। वहीं अफरीदी चार स्थान खिसकर 5वे नंबर पर आ गए हैं। अफरीदी के 658 रेटिंग अंक हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज केशव महाराज हैं। महाराज के 694 रेटिंग अंक हैं। वहीं तीसरे नंबर पर वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जाम्पा हैं। जाम्पा के 662 रेटिंग अंक हैं।

सिराज के अलावा भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 661 रेटिंग अंक के साथ चौथे, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 654 रेटिंग अंक के साथ 8वें और मोहम्मद शमी 635 रेटिंग अंक के साथ 10 वें नंबर पर हैं। यह पहली बार है जब भारत के चार गेंदबाज टॉप 10 रैंकिंग में शामिल हैं।
इन गेंदबाजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड 658 रेटिंग अंक के साथ 5वें स्थान पर हैं। उनके और अफरीदी के रेटिंग अंक बराबर हैं। वहीं अफ़ग़ानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशिद खान 655 रेटिंग अंक के साथ 7वें और न्यूज़ीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 638 रेटिंग अंक के साथ 9वें स्थान पर बने हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology