न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC ने दिया भारत को तगड़ा झटका, जुर्माने के साथ ही कटे 2 अंक, छठे स्थान पर आया

धीमी ओवर गति के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीम इंडिया पर जुर्माना लगाया और साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दो अंक भी काट लिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 4:09:57

ICC ने दिया भारत को तगड़ा झटका, जुर्माने के साथ ही कटे 2 अंक, छठे स्थान पर आया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रनों से हरा दिया है। इस हार के साथ भारत का अफ्रीकी धरती में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इस हार के साथ ही भारत को एक बड़ा झटका भी लगा।

धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना

धीमी ओवर गति के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीम इंडिया पर जुर्माना लगाया और साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दो अंक भी काट लिए। आईसीसी ने जुर्माने के तौर पर भारतीय टीम पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है। आईसीसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह प्रतिबंध भारत द्वारा लक्ष्य से दो ओवर पीछे रहने के बाद लगाया गया। टेस्ट में हार के बाद भारत 16 अंक और 44.44 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर था। अंकों की कटौती के कारण टीम इंडिया अब छठे स्थान पर आ गई। उसके खाते में 14 अंक और 38.89 अंक प्रतिशत हैं।

आईसीसी का नियम

खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों को आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने वाले प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। यह नियम न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है।

मैच का हाल

बारिश कारण पहले दो दिन करीब 134 ओवर का ही खेल हो पाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए 163 रनों की बढ़त बनाई थी। इसके जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी सिर्फ 131 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका से पहली पारी में 185 रन बनाने वाले डीन एल्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वह अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। नांद्रे बर्गर को पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार विकेट मिले। भारत की दूसरी पारी में विराट कोहली 76 रन और शुभमन गिल 26 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुये।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत