न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC की बड़ी कार्रवाई: मोहम्मद सिराज पर लगा जुर्माना, बेन डकेट को आउट कर किया था आक्रामक सेलिब्रेशन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। चौथे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट को आउट करने के बाद सिराज के आक्रामक सेलिब्रेशन ने उन्हें महंगा पड़ गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 3:09:22

ICC की बड़ी कार्रवाई: मोहम्मद सिराज पर लगा जुर्माना, बेन डकेट को आउट कर किया था आक्रामक सेलिब्रेशन

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में जहां एक ओर मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। चौथे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट को आउट करने के बाद सिराज के आक्रामक सेलिब्रेशन ने उन्हें महंगा पड़ गया है। आईसीसी ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी ठहराते हुए मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया है।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के छठे ओवर में हुई, जब मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को LBW आउट किया। विकेट गिरते ही सिराज भावनाओं में बहते हुए आउट हुए बल्लेबाज के काफी करीब जाकर जोरदार अंदाज़ में जश्न मनाने लगे। यह हरकत ICC की नजरों में 'आक्रामक और भड़काऊ' मानी गई, जो विपक्षी खिलाड़ी की प्रतिक्रिया को भड़काने वाला व्यवहार होता है।

किस नियम का उल्लंघन हुआ?

ICC ने सिराज को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। यह अनुच्छेद "किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर आक्रामक इशारों, भाषा या प्रतिक्रिया के माध्यम से अपमानजनक व्यवहार" को परिभाषित करता है।

इसके चलते सिराज की 15 प्रतिशत मैच फीस काटी गई है और साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।

सिराज ने माना अपराध

सिराज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और ICC की सजा को भी स्वीकार कर लिया है, जिससे अब उनके खिलाफ किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं रही। यह डिमेरिट पॉइंट उनके खाते में पिछले 24 महीनों में दूसरा है। इससे पहले उन्हें दिसंबर 2024 में एडिलेड टेस्ट के दौरान एक और डिमेरिट अंक मिला था।

ICC के नियमों के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी 24 महीनों के भीतर चार डिमेरिट अंक तक पहुंचता है, तो उस पर एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 मैचों का बैन लगाया जा सकता है। ऐसे में सिराज के लिए आगे का रास्ता सतर्कता से भरा होगा।

मोहम्मद सिराज का जुनून और जज़्बा मैदान पर अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन इस बार उनकी भावनात्मक प्रतिक्रिया उन्हें महंगी पड़ गई। ICC की यह कार्रवाई यह स्पष्ट संकेत देती है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनुशासन और खेल भावना सबसे ऊपर है। भारतीय टीम के लिए सिराज जैसे गेंदबाज़ की अहमियत को देखते हुए यह ज़रूरी हो जाता है कि वह भविष्य में अपने जश्न को नियंत्रित रखें, ताकि टीम किसी भी सजा या निलंबन से प्रभावित न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत