न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC ने पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना, त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में बनाई जगह

आईसीसी ने पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है। उसने शाहीन अफरीदी, सउद शकील और कामरान गुलाम को सजा सुनाई है। आईसीसी ने गुरुवार को एक्स के जरिए इसकी जानकारी शेयर की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 5:31:38

ICC ने पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना, त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में बनाई जगह

आईसीसी ने पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है। उसने शाहीन अफरीदी, सउद शकील और कामरान गुलाम को सजा सुनाई है। आईसीसी ने गुरुवार को एक्स के जरिए इसकी जानकारी शेयर की। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया था। इस मुकाबले के दौरान तीनों ने आईसीसी के नियमों को तोड़ा था। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान ये तीनों ही खिलाड़ी आक्रामक अंदाज में आ गए थे।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आईसीसी ने शाहीन पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। शाहीन मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीत्जके से भिड़ गए थे। इन दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। आईसीसी ने इसी वजह से शाहीन को सजा सुनाई है।

शकील और गुलाम पर लगाया 10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना

आईसीसी ने सउद शकील और कामरान गुलाम पर 10-10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। कामरान सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर आए थे। दक्षिण अफ्रीका की पारी के 29वें ओवर के दौरान टेम्बा बावुमा को रन आउट कर दिया गया। इसके बाद इन दोनों ने बावुमा के पास आकर आक्रामक अंदाज दिखाया था। इन दोनों ने आईसीसी के नियमों को तोड़ा है। इसी वजह से सजा दी गई है। इन सभी खिलाड़ियों को एक-एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने शतक लगाया। इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। न्यूजीलैंड ने यह मैच 78 रनों से जीत लिया था। उसने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था। पाक ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 14 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट